Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikella-Kharsawan:  शादी समारोह से लौटने के दौरान लापता शिक्षक का शव नदी से बरामद, डूबने से मौत की आशंका
    Breaking News

    Seraikella-Kharsawan:  शादी समारोह से लौटने के दौरान लापता शिक्षक का शव नदी से बरामद, डूबने से मौत की आशंका

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella:  सरायकेला थाना क्षेत्र के चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे रविवार को एक निजी विद्यालय के शिक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लुआगड़ धातकीड़ीह निवासी जीतन महतो के रूप में हुई है। वह मिरुडीह स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

    जानकारी के अनुसार, जीतन महतो शनिवार शाम करीब 6 बजे माणिक बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। समारोह के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

    रविवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे नदी में एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान जीतन महतो के रूप में हुई।

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न, कर्मचारियों से जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान

    प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत नदी में डूबने से हुई है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

    मृतक अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और चार वर्षीय पुत्र है। उनकी असामयिक मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
    सरायकेला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    samachar viral seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar seraikella me dubne se teacher ki mout viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न, कर्मचारियों से जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan: इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

    July 12, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न, कर्मचारियों से जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  शादी समारोह से लौटने के दौरान लापता शिक्षक का शव नदी से बरामद, डूबने से मौत की आशंका

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan: इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

    July 12, 2026

    Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से की रांची में एम्स और 400 एम्बुलेंस की मांग

    July 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group