



Jamshedpur. चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन जमीन अधिग्रहण में जुट गया। इससे पूर्वी सिंहभूम के छह गांवों में सैकड़ों एकड़ जमीन का नई लाइन के लिए जल्द अधिग्रहण होगा। रेलवे के अनुसार, एक महीने में जमीन संबंधी सभी कार्यों का निष्पादन करना है। मालूम हो कि रेलवे ने इससे पूर्व ओडिशा सरकार से करीब 700 हेक्टेयर से अधिक जमीन मांगी थी। जमीन मिलने से झारखंड एवं ओडिशा के बीच करीब 60 किमी नई लाइन बिछाने का काम रेलवे जन्द शुरू करेगा,
नई लाइन का शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। 60 किमी लंबी लाइन बिछाने में रेलवे करीब 1639 करोड़ रुपये खर्च होगा। इससे 111 छोटे-बड़े रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज बनाने के साथ आधा दर्जन स्टेशन भी यात्री सुविधा में बनना है।


