Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे
    Breaking News

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट का नया परीक्षण संस्करण (बीटा वर्जन) शुरू करने की घोषणा की जिसका उद्देश्य रेल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और यात्री-अनुकूल बनाना है। अधिकारियों ने बताया कि आईआरसीटीसी की नयी वेबसाइट 15 जुलाई 2026 को रात नौ बजे से शुरू हो गई। उन्होंने उपयोगकर्ताओं से इसकी नयी और सरल सुविधाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने का भी आग्रह किया है।

    रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, आईआरसीटीसी ने इस नए परीक्षण संस्करण में चार प्रमुख सुधार किए हैं। पहला, इसमें अब अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप, चमकदार चित्र या उपयोगकर्ता का ध्यान भटकाने वाले अन्य तत्व नहीं होंगे। दूसरा, यात्री अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे।’’

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    मंत्रालय ने कहा, ‘‘तीसरा, यह तेज भुगतान प्रक्रिया की सुविधा देता है, जिससे टिकट बुक करने के लिए आवश्यक चरणों की संख्या काफी कम हो जाती है। चौथा और सबसे महत्वपूर्ण सुधार यह है कि वेबसाइट यात्रियों की जानकारी सुरक्षित रखेगी, जिससे दोबारा टिकट बुक करना और अधिक आसान हो जाएगा।’’

    मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर भी इस परीक्षण संस्करण का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। मंत्रालय ने कहा, इस परीक्षण संस्करण के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे। प्राप्त सुझावों के आधार पर भविष्य में वेबसाइट के आगामी संस्करणों में और सुधार किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।’’

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rail Ticket Booking: Beta rollout of the IRCTC website begins; CAPTCHA and pop-ups removed; seat availability across all categories can now be viewed simultaneously. Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे कैप्चा पॉप-अप खत्म
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group