Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur. मूसलाधार बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल, JNAC के के कई इलाकों में घरों में घुसा पानी
    Breaking News

    Jamshedpur. मूसलाधार बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल, JNAC के के कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. शुक्रवार को मूसलाधार बारिश ने मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में नालियां उफान पर आ गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया। सबसे अधिक प्रभावित जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर, टीचर्स कॉलोनी, गंगो कॉम्प्लेक्स, नीति बाग और आसपास के इलाके रहे, जहां 200 से अधिक घर जलभराव की चपेट में आ गए। बारिश के कारण कई घरों के कमरे तालाब जैसे नजर आने लगे। घरों में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पानी में भीगकर खराब हो गया।

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    कई परिवारों को घंटों तक मोटर और बाल्टियों की मदद से घरों से पानी निकालना पड़ा। सड़कों और गलियों में जलभराव होने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित रहा, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर वर्ष मानसून के दौरान ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। लोगों का आरोप है कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने और जल निकासी तंत्र की अनदेखी के कारण थोड़ी देर की बारिश भी बड़े संकट का रूप ले लेती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Torrential rain exposes the city's drainage system; water enters homes in several areas under the JNAC. Jamshedpur. मूसलाधार बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल JNAC के के कई इलाकों में घरों में घुसा पानी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    July 18, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    July 18, 2026

    Hydrogen Train: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण बताया

    July 18, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: अपने दो मासूम बच्चों की जान बचाने में पिता ने दे दी अपने प्राणों की आहुति, जानें क्या है मामला?

    July 18, 2026

    Jamshedpur. मूसलाधार बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल, JNAC के के कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

    July 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group