Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand SIR: कांग्रेस ने CEO से की एसआइआर अभियान की समय सीमा और 15 दिन बढ़ाने की मांग
    Breaking News

    Jharkhand SIR: कांग्रेस ने CEO से की एसआइआर अभियान की समय सीमा और 15 दिन बढ़ाने की मांग

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस ने एसआइआर के तहत तैयार की जा रही एएसडीडी सूची में मतदाताओं की संख्या महज 40 लाख पहुंचने पर चिंता जतायी है. परिस्थितियों को देखते हुए इन्यूमरेशन फेज के साथ-साथ नोटिस और सुनवाई प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की गयी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का दल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिला.

    कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सीइओ की ओर से भरोसा दिलाया गया कि पांच अगस्त के बाद चुनाव आयोग से 15 दिन का समय और बढ़ाने की सिफारिश की जायेगी. कांग्रेस नेताओं ने सीइओ को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एएसडीडी सूची में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिनमें से लापता श्रेणी के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक चिंताजनक है. रांची, हटिया, कांके, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर पश्चिम जैसे प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की संख्या 75 हजार से 1.15 लाख तक है. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि देवघर और दुमका सहित आसपास के जिलों में बाबाधाम सावन मेले की शुरुआत हो रही है, जिससे आम जनता और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है.

    Jharkhand Crime: कार से बकरी चोरी करने गये थे चार लोग, ग्रामीणों ने एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, एक अन्य घायल, दो लोग भाग निकले

    कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं कि बीएलओ फॉर्म लेने के बाद हस्ताक्षर करके पावती रसीद नहीं दे रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने सीइओ को बताया कि एएसडीडी सूची का दायरा इतना बड़ा होने और अभी तक अनमैपिंग सूची का प्रकाशन न होने के कारण आम मतदाताओं पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, राजेश चंद्र राजू आदि शामिल थे.

    Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की 5 साल की कमाई ₹670 करोड़ के पार, एक साल में मिला 158.66 करोड़ रुपये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand SIR: Congress demands a 15-day extension to the SIR campaign deadline from the CEO. Jharkhand SIR: कांग्रेस ने CEO से की एसआइआर अभियान की समय सीमा और 15 दिन बढ़ाने की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Crime: कार से बकरी चोरी करने गये थे चार लोग, ग्रामीणों ने एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, एक अन्य घायल, दो लोग भाग निकले

    July 29, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की 5 साल की कमाई ₹670 करोड़ के पार, एक साल में मिला 158.66 करोड़ रुपये

    July 29, 2026

    Share Bazar IPO Lounch: आरडी इंडस्ट्रीज का 426 करोड़ रुपये का आईपीओ पांच अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर

    July 29, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: कांग्रेस ने CEO से की एसआइआर अभियान की समय सीमा और 15 दिन बढ़ाने की मांग

    July 29, 2026

    Jharkhand Crime: कार से बकरी चोरी करने गये थे चार लोग, ग्रामीणों ने एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, एक अन्य घायल, दो लोग भाग निकले

    July 29, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की 5 साल की कमाई ₹670 करोड़ के पार, एक साल में मिला 158.66 करोड़ रुपये

    July 29, 2026

    Share Bazar IPO Lounch: आरडी इंडस्ट्रीज का 426 करोड़ रुपये का आईपीओ पांच अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर

    July 29, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group