Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: एलबीएसएम कॉलेज में 4 अगस्त को मेगा अप्रेंटिस और रोजगार मेला, टाटा मोटर्स, MRF और अन्य बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: एलबीएसएम कॉलेज में 4 अगस्त को मेगा अप्रेंटिस और रोजगार मेला, टाटा मोटर्स, MRF और अन्य बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

News DeskBy News DeskAugust 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में 4 अगस्त 2026 को मेगा अप्रेंटिस एवं रोजगार मेला (Apprenticeship & Employment Fair) आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन Quess Corp Limited द्वारा A Digital India A1 और एलबीएसएम कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के सहयोग से किया जा रहा है। रोजगार मेले में देश की प्रमुख कंपनियां टाटा मोटर्स, MRF लिमिटेड और Dooth Transmission Private Limited भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह मेला विशेष रूप से 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आईटीआई, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक तथा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी इसमें भाग ले सकेंगे।

टाटा मोटर्स में गुजरात और जमशेदपुर प्लांट के लिए अवसर

रोजगार मेले में टाटा मोटर्स द्वारा सानंद (गुजरात) और जमशेदपुर प्लांट के लिए भर्ती की जाएगी। कंपनी में आईटीआई और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच हो।

चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान लगभग ₹17,149 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ फ्री ट्रांसपोर्ट, दिन का भोजन, यूनिफॉर्म, मेडिकल सुविधा और ₹12,000 वार्षिक बोनस जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

MRF लिमिटेड दे रही ₹18,000 से ₹21,000 तक स्टाइपेंड

देश की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी MRF लिमिटेड द्वारा दहेज, गुजरात के लिए अप्रेंटिस और प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को ₹18,000 से ₹21,000 प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान करेगी।

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

इसके अतिरिक्त रहने की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट, कैंटीन, बीमा सुविधा और इंडस्ट्री ट्रेनिंग भी दी जाएगी। MRF में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

Dooth Transmission में ऑपरेटर और ट्रेनी पदों पर भर्ती

Dooth Transmission Private Limited द्वारा छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र के लिए ट्रेनी और ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। इस कंपनी के लिए मैट्रिक, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 से ₹21,000 प्रति माह स्टाइपेंड, आवास, ट्रांसपोर्ट, कैंटीन, बीमा और इंडस्ट्री ट्रेनिंग की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

11 सदस्यीय समिति गठित, विद्यार्थियों को दस्तावेज लाने का निर्देश

कॉलेज में नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम के समन्वयक डॉ. अजय वर्मा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति पिछले पांच वर्षों के पासआउट विद्यार्थियों के साथ-साथ वर्तमान छठे सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भी रोजगार मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही है।

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों को रिज्यूमे, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया है। अधिक भीड़ होने की स्थिति में इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और अर्थशास्त्र विभाग में बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

पहले भी सैकड़ों विद्यार्थियों को मिला रोजगार

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. झा ने बताया कि वर्ष 2023-24 में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें टाटा स्टील में ट्रेन ऑपरेटर के पद पर 28 आदिवासी विद्यार्थियों का चयन हुआ था।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित वृहद अप्रेंटिसशिप मेले में 978 विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप का अवसर मिला था। वहीं इसी वर्ष Quess के माध्यम से 88 विद्यार्थियों को टाटा मोटर्स में अवसर प्राप्त हुआ है।

प्राचार्य ने कहा कि कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय लगातार रोजगारपरक पहल कर रहा है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

November 5, 2026

Jharkhand: ड्रोन से कर रहे थे सर्वे, ग्रामीणों ने गुलेल मारकर गिराया, एनटीपीसी के 3 अफसरों समेत छह लोगों को 7 घंटे तक बनाये रखा बंधक

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group