Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2026Updated:August 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बर्मामाइंस थाना कांड संख्या-42/2026 में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मामले में शामिल दो विधि-विरुद्ध किशोरों (नाबालिगों) को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मैगजीन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

    रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

    पुलिस के अनुसार 2 अगस्त 2026 की रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कंटेनर यार्ड के समीप मोहम्मद अफताब आलम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गंभीर रूप से घायल अफताब आलम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

    एसआईटी गठित कर शुरू की गई विशेष जांच

    घटना के बाद पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) और पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    बंद पड़े बैचिंग प्लांट में छापेमारी, मुख्य शूटर गिरफ्तार

    6 अगस्त की रात एसआईटी ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के बंद पड़े बैचिंग प्लांट में छापेमारी कर मुख्य शूटर शहबाज उर्फ मोहम्मद शहबाज उर्फ भोंदू और मोहम्मद रेहान उर्फ अब्दुल रेहान को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ मामले के दो विधि-विरुद्ध किशोरों को भी निरुद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल बरामद कीं। आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा 7.65 एमएम कारतूस और एक मैगजीन भी बरामद की गई।

    ओडिशा से एक और आरोपी गिरफ्तार

    अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी शेख रहीम को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र स्थित सोसो गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

    JAMSHEDPUR NEWS: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मेधावियों को किया सम्मानित

    बरामद सामान

    • एक देशी पिस्तौल
    • दो जिंदा 7.65 एमएम कारतूस
    • एक मैगजीन
    • हीरो कंपनी की काले रंग की मोटरसाइकिल (JH05EA-8066)
    • हीरो कंपनी की काले रंग की मोटरसाइकिल (JH05BJ-2902)

    गिरफ्तार आरोपी

    • शहबाज उर्फ मोहम्मद शहबाज उर्फ भोंदू (20 वर्ष)
    • मोहम्मद रेहान उर्फ अब्दुल रेहान (19 वर्ष)
    • शेख रहीम (40 वर्ष), निवासी सोसो गांव, थाना बहलदा, जिला मयूरभंज (ओडिशा)
    • दो विधि-विरुद्ध किशोर (नाम गोपनीय)

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।


    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BNS मामला Breaking Jharkhand News crime news east singhbhum news Jamshedpur breaking news Jharkhand news Murder Case Police Success SIT Investigation tatanagar news अपराध जांच आर्म्स एक्ट एसआईटी जांच ओडिशा पुलिस सहयोग जमशेदपुर अपराध समाचार जमशेदपुर न्यूज जिंदा कारतूस झारखंड क्राइम न्यूज़ देशी पिस्तौल पुलिस कार्रवाई पुलिस गिरफ्तारी पूर्वी सिंहभूम पुलिस बर्मामाइंस थाना बर्मामाइंस हत्याकांड मयूरभंज गिरफ्तारी मुख्य शूटर गिरफ्तार मोटरसाइकिल बरामद मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड रेलवे कंटेनर यार्ड हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मेधावियों को किया सम्मानित

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी — सुदेश कुमार महतो, युवा आजसू राज्य अधिवेशन का पहला दिन उत्साहपूर्ण

    August 7, 2026
    Recent Post

    Bilaspur Railway News: बिना वजह ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! RPF ने वसूला 3.20 लाख जुर्माना, 667 पर FIR

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मेधावियों को किया सम्मानित

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी — सुदेश कुमार महतो, युवा आजसू राज्य अधिवेशन का पहला दिन उत्साहपूर्ण

    August 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सावन के दूसरे सोमवार पर एग्रिको में भक्ति का महाकुंभ, दीपक लख्खा और स्नेहा सिंह राजपूत की भजन संध्या 10 अगस्त को

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group