Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: श्री विनायक इवेंट्स के ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ में हरियाली, लोकगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम, 60 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल
Breaking News

Jamshedpur NEWS: श्री विनायक इवेंट्स के ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ में हरियाली, लोकगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम, 60 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

News DeskBy News DeskAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय संस्कृति, प्रकृति की हरियाली और उल्लास के प्रतीक सावन मास के उपलक्ष्य में श्री विनायक इवेंट्स द्वारा साकची स्थित एक होटल में भव्य ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों तथा नृत्य प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को सावनमय बना दिया। कार्यक्रम ने महिलाओं के सामाजिक जुड़ाव, सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक उत्सवों को नई ऊर्जा के साथ सामने रखा।

दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाजसेविका पूर्वी घोष, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मंजीत आनंद, झामुमो नेत्री चरनजीत कौर भाटिया, आशा सिंह, पूनम वर्मा, प्रीति गुप्ता और आरफीन अशरफ अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजकों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

साकची के होटल परिसर को हरे रंग के गुब्बारों, फूलों और सावन थीम आधारित आकर्षक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था। समारोह में शामिल महिलाएं हरी साड़ियों, लहरिया परिधानों, पारंपरिक आभूषणों और आकर्षक श्रृंगार में नजर आईं, जिससे पूरा माहौल हरियाली और उत्सव की अनुभूति से भर उठा।

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

गीत-संगीत, लोकनृत्य और खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, मित्रता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को उपहार और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। ढोलक की थाप पर प्रस्तुत लोकगीत और लोकनृत्यों ने सभी उपस्थित महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

‘सावन क्वीन’ का खिताब मीना प्रसाद को

समारोह का सबसे आकर्षक क्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें मीना प्रसाद को उनके आत्मविश्वास, पारंपरिक पहनावे और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर विजेता घोषित किया गया। उन्हें आकर्षक उपहार और ‘सावन क्वीन’ का विशेष खिताब प्रदान किया गया। ‘सर्वश्रेष्ठ श्रृंगार’ का पुरस्कार जोनी सिंह तथा ‘सर्वश्रेष्ठ नृत्य’ का पुरस्कार संदीप कौर को मिला। निर्णायक की भूमिका मिताली दास गुप्ता और गुरदयाल सिंह कोटली ने निभाई।

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

महिलाओं को सांस्कृतिक मंच देने का प्रयास

आयोजक लवली सिंह ने कहा कि सावन उत्सव केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जुड़ने का महत्वपूर्ण पर्व है। उनका उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली के बीच महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी सहेलियों के साथ सांस्कृतिक विरासत का आनंद ले सकें और सामाजिक संबंधों को मजबूत बना सकें।

समारोह के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने सात्विक भोजन का आनंद लिया। आयोजन की सफलता पर लवली सिंह, जगजीत सिंह, सुमित मिश्रा, परमिंदर सिंह और जगतार नागी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026

Jamshedpur News: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा, कई पदक जीते

September 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group