Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Breaking News

Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

News DeskBy News DeskAugust 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में नगर निकायों के कार्यों और विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ निर्माण, स्ट्रीट लाइट, ठोस कचरा प्रबंधन, नाली एवं सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी परिवहन और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

एकरारनामा नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी करने का निर्देश

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने उन पथ निर्माण एवं परिवहन संबंधी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जिनमें टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक एकरारनामा नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को तत्काल नोटिस जारी करने और निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार एकरारनामा रद्द कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में केवल अस्थायी कचरा निस्तारण व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कचरा संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक निस्तारण की स्थायी व्यवस्था विकसित करने पर बल दिया। नाली जाम और जलजमाव वाले क्षेत्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा रोस्टर आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

स्ट्रीट लाइट और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था प्राथमिकता

बैठक में शहर के अंधेरे और संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने थाना स्तर से संवेदनशील स्थलों की सूची प्राप्त कर नगर निकायों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि नागरिक सुरक्षा और रात्रिकालीन आवागमन बेहतर हो सके।

Tata Steel को राहत, अब नहीं देना होगा ₹427 करोड़ का टैक्स, आयकर अपीलीय अधिकरण ने कंपनी के पक्ष में दिया निर्णय

पीएम आवास योजना, एनिमल बर्थ कंट्रोल और बायोडायवर्सिटी पार्क पर भी समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को बैंक ऋण मिलने में आ रही समस्याओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में आवारा और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और डॉग शेल्टर हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। चाकुलिया में प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क के संपर्क पथ निर्माण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी नगर निकाय अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण, स्थलवार समीक्षा और कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Jharkhand: खजूर के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे, मधुमक्खियों के हमले में महिला और उसके तीन साल के नाती की मौत

बैठक में उप विकास आयुक्त, जेएनएसी के नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel को राहत, अब नहीं देना होगा ₹427 करोड़ का टैक्स, आयकर अपीलीय अधिकरण ने कंपनी के पक्ष में दिया निर्णय

September 30, 2026

Jharkhand: खजूर के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे, मधुमक्खियों के हमले में महिला और उसके तीन साल के नाती की मौत

September 30, 2026

Jamshedpur: मरीन ड्राइव पर 100 से अधिक वाहनों की मिली 55 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार, स्पीडगन से जांच कर काटा चालान

September 30, 2026
Recent Post

Tata Steel को राहत, अब नहीं देना होगा ₹427 करोड़ का टैक्स, आयकर अपीलीय अधिकरण ने कंपनी के पक्ष में दिया निर्णय

September 30, 2026

Jharkhand: खजूर के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे, मधुमक्खियों के हमले में महिला और उसके तीन साल के नाती की मौत

September 30, 2026

Jamshedpur: मरीन ड्राइव पर 100 से अधिक वाहनों की मिली 55 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार, स्पीडगन से जांच कर काटा चालान

September 30, 2026

CISF के हेड कांस्टेबल ने बहस के बाद अपनी सर्विस राइफल से की गोलीबारी, सहायक कमांडेंट समेत 4 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026

Jamshedpur: पुलिस चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार को पकड़ा, दो युवक और दो युवतियां मिलीं, तलाशी में 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड और शराब की बोतलें बरामद

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group