Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Deepke Support Jharkhand Protest: दीपके ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की, जानें क्या कहा?
Breaking News

Deepke Support Jharkhand Protest: दीपके ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की, जानें क्या कहा?

News DeskBy News DeskAugust 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की मंगलवार को निंदा की और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के प्रति एकजुटता प्रकट की। कॉजपा ने एक बयान में बताया कि दीपके ने वीडियो कॉल पर अस्पताल में भर्ती महतो से बात की थी। संगठन का दावा है कि पुलिस की कार्रवाई से पहले महतो नौ दिन की भूख हड़ताल पर थे और कथित लाठीचार्ज के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।

कॉजपा ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चोट लगने और सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सांस लेने में मदद के लिए ऑक्सीजन दिया गया। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई का निशाना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्र थे।

कॉजपा ने कहा कि वीडियो कॉल के दौरान महतो ने पुलिस की कार्रवाई और उन हालात के बारे में बताया जिनकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दीपके ने कहा, चाहे नयी दिल्ली का जंतर-मंतर हो या झारखंड की सड़कें, शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस की ऐसी बर्बरता क्रूर, अमानवीय और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

उन्होंने कहा,देवेंद्र भाई एक सच्चे नायक हैं जो छात्र समुदाय के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कॉजपा महतो और उनके नेक संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। हम उनके असाधारण साहस, दृढ़ता और ताकत को सलाम करते हैं। कॉजपा ने पुलिस की कथित कार्रवाई की तुरंत स्वतंत्र जांच और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

संगठन ने यह भी कहा कि छात्र और युवा आंदोलनों को राज्य-प्रायोजित धमिकयों या बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता। झारखंड विधानसभा के पास सोमवार को हुई झड़प में महिलाओं समेत कई प्रदर्शनकारी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नौकरी के उम्मीदवारों पर पानी की बौछारें, आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group