Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren: CM हेमंत का बीजेपी पर बड़ा हमला, भाजपा परजीवी की तरह, आंदोलनकारियों का मुखौटा पहन छात्रों को कर रही गुमराह, हम इसे परत-दर-परत बेनकाब करेंगे, ये आरोप भी लगाये
    Breaking News

    Hemant Soren: CM हेमंत का बीजेपी पर बड़ा हमला, भाजपा परजीवी की तरह, आंदोलनकारियों का मुखौटा पहन छात्रों को कर रही गुमराह, हम इसे परत-दर-परत बेनकाब करेंगे, ये आरोप भी लगाये

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विधानसभा के अंदर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों द्वारा लहराए गए करेंसी नोट ही उनके अस्तित्व का आधार हैं।
    सोरेन की यह टिप्पणी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच आई है। भाजपा विधायकों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को नौकरी के बदले पैसे लेने के मामले से जोड़ने के प्रयास में करेंसी नोटों की गड्डियां लहराई थीं। सोरेन ने आरोप लगाया, हमने विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन विपक्ष ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसमें बाधा डाली। भाजपा विधायकों ने विधानसभा के अंदर करेंसी नोट लहराए, लेकिन वही नोट उनके अस्तित्व और उनकी राजनीति का आधार हैं। आप सभी जानते हैं कि गरीबों, जरूरतमंदों और युवाओं की जेब से किस तरह पैसा निकाला जा रहा है।’’

    विधानसभा की कार्यवाही 12 अगस्त के निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद सोरेन ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
    सोरेन ने आरोप लगाया, ‘केंद्र की नीतियों के कारण छात्रों को नौकरी गंवानी पड़ रही है और छोटे, मध्यम और बड़े प्रतिष्ठान बंद हो रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा की पिछली सरकारों के दौरान झारखंड में अन्य राज्यों के लोगों को रोजगार मिला, जबकि अब चयनित उम्मीदवारों में से 75-100 प्रतिशत स्थानीय लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘स्थिति ऐसी हो गई है कि उनके (भाजपा) लिए सच्चाई का सामना करना बेहद मुश्किल हो गया है। इसी पीड़ा का असर है कि आज सदन की कार्यवाही समय से पहले स्थगित कर दी गई या कम से कम मुझे तो ऐसा ही लगा।’’

    इससे पहले, मुख्यमंत्री ने भाजपा पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को गुमराह करने और उन्हें ‘‘राजनीतिक हथियार’’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदर्शनकारियों की अधिकांश मांगें स्वीकार कर ली हैं और भर्ती परीक्षा प्रणाली में आगे भी सुधार करने के लिए तैयार है।

    Tata Cummins में 4 साल के वेतन समझौता पर लगी मुहर, कर्मचारियों के वेतन में ₹20100 की बंपर बढ़ोतरी, जानें और क्या होंगे फायदे?

    सोरेन ने कहा, भाजपा ने परजीवी की तरह कल युवाओं के आंदोलन को अपने राजनीतिक मंच में बदलने की कोशिश की। छात्रों से जुड़े मुद्दों पर छात्रों के साथ ही चर्चा की जाएगी और झारखंड के मेरे युवा साथियों को निश्चित रूप से न्याय मिलेगा।’’

    सोरेन ने कहा, वे आंदोलनकारियों का मुखौटा पहनकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं। हम इस मुखौटे को परत-दर-परत बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा, परीक्षा प्रणाली में सुधार लाने और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कराने का सरकार का इरादा स्पष्ट है।’’ सोरेन ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने का आश्वासन दिया है।

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, गोविंदपुर से 3.865 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई, जब सोमवार को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही में बार-बार व्यवधान डाला। सोरेन के संबोधन के दौरान सीपी सिंह समेत भाजपा विधायकों ने कथित तौर पर सदन में नोट लहराते हुए दावा किया कि ‘यहां पैसे देकर नौकरियां खरीदी जा सकती हैं।

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा, ‘इन व्यापारिक समुदाय से जुड़े लोगों की जेबों में नोटों की गड्डियां भरी पड़ी हैं। वे नोटों की गड्डियों के दम पर लोकतंत्र को खरीदने की कोशिश करते हैं। उन्होंने मंदिरों को भी नहीं छोड़ा।’’ संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में नोट लहराने पर आपत्ति जताई और इसे ‘‘संसदीय व्यवस्था के खिलाफ’’ बताया। सोरेन के संक्षिप्त संबोधन के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। सदन का सत्र 12 अगस्त को समाप्त होना निर्धारित था, लेकिन एक दिन पहले ही इसकी कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren: CM Hemant launched a scathing attack on the BJP Hemant Soren: CM हेमंत का बीजेपी पर बड़ा हमला likening the party to a parasite; he accused it of misleading students by wearing the mask of agitators and vowed to expose them layer by layer. आंदोलनकारियों का मुखौटा पहन छात्रों को कर रही गुमराह भाजपा परजीवी की तरह ये आरोप भी लगाये? हम इसे परत-दर-परत बेनकाब करेंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Cummins में 4 साल के वेतन समझौता पर लगी मुहर, कर्मचारियों के वेतन में ₹20100 की बंपर बढ़ोतरी, जानें और क्या होंगे फायदे?

    August 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, गोविंदपुर से 3.865 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    August 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 71 वर्षीय मजदूर की गिरकर मौत, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

    August 12, 2026
    Recent Post

    Tata Cummins में 4 साल के वेतन समझौता पर लगी मुहर, कर्मचारियों के वेतन में ₹20100 की बंपर बढ़ोतरी, जानें और क्या होंगे फायदे?

    August 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, गोविंदपुर से 3.865 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    August 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 71 वर्षीय मजदूर की गिरकर मौत, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

    August 12, 2026

    Jamshedpur: टेंडर के बाद पथ परिवहन से जुड़ी जिन योजनाओं में एग्रीमेंट नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस देने का निर्देश

    August 12, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत का बीजेपी पर बड़ा हमला, भाजपा परजीवी की तरह, आंदोलनकारियों का मुखौटा पहन छात्रों को कर रही गुमराह, हम इसे परत-दर-परत बेनकाब करेंगे, ये आरोप भी लगाये

    August 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group