Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand BJP: भाजपा ने प्रशासन पर प्रदर्शनकारी छात्रों को डराकर विरोध खत्म कराने के प्रयास करने का लगाया आरोप, DC और SSP ने आरोपों को नकारा, बोले: छात्रों का हालचाल जानने गए थे 
    Breaking News

    Jharkhand BJP: भाजपा ने प्रशासन पर प्रदर्शनकारी छात्रों को डराकर विरोध खत्म कराने के प्रयास करने का लगाया आरोप, DC और SSP ने आरोपों को नकारा, बोले: छात्रों का हालचाल जानने गए थे 

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को रांची जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया। ये छात्र इस राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई “अनियमितताओं” के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने प्रदर्शन स्थल की बिजली काटने के साथ-साथ छात्रों को प्रदर्शनस्थल खाली करने के लिए भी डराया और धमकाया है।

    कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें प्रदर्शन खत्म करने के लिए डरा-धमका रहा था। हालांकि, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे छात्रों का हाल-चाल जानने के लिए मौके पर गए थे। मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज सुबह जैसे ही मैंने अपना मोबाइल फोन देखा, मुझे पता चला कि कल देर रात रांची के उपायुक्त और शहर के पुलिस अधीक्षक, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे और बिजली काटकर छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश की। अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा रद्द कर दी है, इसलिए अब विरोध-प्रदर्शन खत्म हो जाना चाहिए।”

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और उन्हें देखकर प्रशासनिक अधिकारी वहां से चले गए। भाजपा नेता मरांडी ने कहा, मैं रांची जिला प्रशासन और हेमंत सोरेन सरकार के इस अलोकतांत्रिक और निंदनीय रवैये की कड़ी निंदा करता हूं। सरकार अब उन छात्रों के विरोध प्रदर्शनों को बर्दाश्त करने में असमर्थ है, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।’’

    Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

    उन्होंने मांग की कि प्रशासन को धरना स्थल पर बिजली, पानी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उचित व्यवस्था करनी चाहिए तथा ‘‘सरकार के इशारे पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।’’
    झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों का आंदोलन बुधवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC और SSP ने आरोपों को नकारा Jharkhand BJP: The BJP has accused the administration of trying to end the protest by intimidating the agitating students; the DC and SSP have denied the allegations Jharkhand BJP: भाजपा ने प्रशासन पर प्रदर्शनकारी छात्रों को डराकर विरोध खत्म कराने के प्रयास करने का लगाया आरोप stating that they had gone to check on the students' well-being. बोले: छात्रों का हालचाल जानने गए थे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    August 13, 2026

    Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

    August 13, 2026

    EPFO ने अधिक अंशदान के लिए जारी किए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश

    August 13, 2026
    Recent Post

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    August 13, 2026

    Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

    August 13, 2026

    EPFO ने अधिक अंशदान के लिए जारी किए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश

    August 13, 2026

    Jharkhand Weather: वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक अन्य जख्मी

    August 13, 2026

    Student Protest 20th Day: झारखंड भर्ती परीक्षाओं के अनियमितता के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी

    August 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group