Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित
    Breaking News

    Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. लोकसभा ने बुधवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 विपक्ष के हंगामे के बीच पारित कर दिया, जिसके तहत राज्यों को खनिज अधिकारों पर अतिरिक्त कर लगाने से रोका जाएगा। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के जरिए केंद्र सरकार ने खनिज वाले क्षेत्रों में खनिज संपदा की मात्रा से संबंधित निर्धारित मानकों के अनुसार खनिज-युक्त भूमि के विनियमन को भी अपने नियंत्रण में लेने का प्रावधान किया है।

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच विधेयक को सदन में चर्चा एवं पारित करने के लिए पेश किया। विपक्षी सदस्य अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी पर चर्चा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इसके साथ ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और द्रमुक के सदस्य विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन (एफसीआरए) विधेयक, 2026 को वापस लेने की मांग करते हुए भी हंगामा कर रहे थे, जिसे विस्तृत समीक्षा और संभावित सुझावों के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजा गया है।

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    आरएसपी के एन. के. प्रेमचंद्रन ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि यह संविधान और संघीय ढांचे के खिलाफ है। हालांकि, सदन ने हंगामे के बीच ही बिना चर्चा के विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

    EPFO ने अधिक अंशदान के लिए जारी किए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mine's & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित Mines and Mining Bill: Bill containing provisions to prevent states from levying additional taxes on minerals passed in the Lok Sabha.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    August 13, 2026

    EPFO ने अधिक अंशदान के लिए जारी किए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश

    August 13, 2026

    Jharkhand Weather: वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक अन्य जख्मी

    August 13, 2026
    Recent Post

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    August 13, 2026

    Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

    August 13, 2026

    EPFO ने अधिक अंशदान के लिए जारी किए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश

    August 13, 2026

    Jharkhand Weather: वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक अन्य जख्मी

    August 13, 2026

    Student Protest 20th Day: झारखंड भर्ती परीक्षाओं के अनियमितता के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी

    August 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group