Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Protest: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने से 2,000 लोगों की सरकारी नौकरी गयी, एक और विरोध-प्रदर्शन शुरू, मंत्री बोले-कानूनी रास्ता अपना सकते हैं सफल अभ्यर्थी
    Breaking News

    Jharkhand Protest: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने से 2,000 लोगों की सरकारी नौकरी गयी, एक और विरोध-प्रदर्शन शुरू, मंत्री बोले-कानूनी रास्ता अपना सकते हैं सफल अभ्यर्थी

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद कम से कम 2,000 लोगों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इन लोगों को डर है कि परीक्षा पास करने के बाद मिली उनकी सरकारी नौकरियां छिन सकती हैं। झारखंड सचिवालय के बाहर मंगलवार को धरने पर बैठे सफल अभ्यर्थियों में से एक ने कहा, ‘हमें हमारा अपराध बताइए। हमें नौकरी से बाहर मत कीजिए।’’ अभ्यर्थी निष्पक्ष रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग कर रहे हैं। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लगातार विरोध के बीच झारखंड सरकार ने सोमवार रात झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। साथ ही, वर्ष 2014 से आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) द्वारा कराई गई सभी भर्ती परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला किया गया। यह फैसला परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में से एक था और इससे आंदोलन समाप्त होने की संभावना थी। लेकिन अब सरकार के सामने एक नई चिंता खड़ी हो गई है, क्योंकि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को अपनी नौकरियां खोने का डर सता रहा है। ये अभ्यर्थी अब सरकारी कर्मचारी हैं।

    उनका कहना है कि वे कथित अनियमितताओं की जांच के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्हें अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाना चाहिए। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के साथ-साथ सफल अभ्यर्थी भी अब सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सफल अभ्यर्थी कानूनी रास्ता अपना सकते हैं। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने उनकी परेशानी को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी उनके प्रति सहानुभूति रखती है। हालांकि, सरकार की ओर से यह आश्वासन कि नयी रिक्तियों के जरिए योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिलेंगे, इन अभ्यर्थियों की चिंता कम नहीं कर पाया। इनमें से कई अभ्यर्थी अब अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं।

    Jamshedpur: स्वर्णरेखा और खरकई उफान पर, जमशेदपुर के तीन नगर निकायों के 38 इलाके व बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, खोले गए 26 राहत शिविर, उपायुक्त ने किया लोगों को सतर्क

    कुछ ने भूख हड़ताल और आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
    झारखंड सचिवालय के बाहर भावुक अपील करते हुए सहायक अनुभाग अधिकारी कौशल कुमार ने कहा, ‘हमें अदालत के आदेश के बाद नियुक्त किया गया था। हम सभी दस्तावेज लेकर आए हैं। परीक्षा रद्द मत कीजिए। इसकी जांच कीजिए। सीबीआई जांच कराइए या जो भी जांच आपको उचित लगे, कराइए, लेकिन हमारे साथ अन्याय मत कीजिए।’

    JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने अभय तिवारी की पत्नी, भाई को गिरफ्तार किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 people in government jobs 000 लोगों की सरकारी नौकरी गयी Jharkhand Protest: JSSC-CGL exam cancellation leaves 2 Jharkhand Protest: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने से 2 launches another protest minister says-legal route can be taken by successful candidates एक और विरोध-प्रदर्शन शुरू मंत्री बोले-कानूनी रास्ता अपना सकते हैं सफल अभ्यर्थी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: स्वर्णरेखा और खरकई उफान पर, जमशेदपुर के तीन नगर निकायों के 38 इलाके व बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, खोले गए 26 राहत शिविर, उपायुक्त ने किया लोगों को सतर्क

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने अभय तिवारी की पत्नी, भाई को गिरफ्तार किया

    August 19, 2026

    Jharkhand Naxal: चार नक्सली गिरफ्तार, उनमें एक पर था पांच लाख रुपये का इनाम, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    August 19, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: स्वर्णरेखा और खरकई उफान पर, जमशेदपुर के तीन नगर निकायों के 38 इलाके व बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, खोले गए 26 राहत शिविर, उपायुक्त ने किया लोगों को सतर्क

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने अभय तिवारी की पत्नी, भाई को गिरफ्तार किया

    August 19, 2026

    Jharkhand Protest: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने से 2,000 लोगों की सरकारी नौकरी गयी, एक और विरोध-प्रदर्शन शुरू, मंत्री बोले-कानूनी रास्ता अपना सकते हैं सफल अभ्यर्थी

    August 19, 2026

    Jharkhand Naxal: चार नक्सली गिरफ्तार, उनमें एक पर था पांच लाख रुपये का इनाम, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    August 19, 2026

    Tata Sons AGM: एक सदी से अधिक समय में पहली बार टाटा संस की एजीएम हुआ स्थगित, कोरम पूरा न होने के कारण लिया फैसला

    August 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group