Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Sons AGM: एक सदी से अधिक समय में पहली बार टाटा संस की एजीएम हुआ स्थगित, कोरम पूरा न होने के कारण लिया फैसला
    Breaking News

    Tata Sons AGM: एक सदी से अधिक समय में पहली बार टाटा संस की एजीएम हुआ स्थगित, कोरम पूरा न होने के कारण लिया फैसला

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. एक अरब 80 करोड़ डॉलर कारोबार वाले टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस की मंगलवार को निर्धारित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) संयुक्त रूप से बैठक के लिए अपना प्रतिनिधि नामित नहीं कर सके, जिसके कारण बैठक के लिए जरूरी न्यूनतम संख्या (कोरम) पूरी नहीं हो सकी और बैठक स्थगित करनी पड़ी। एक सदी से अधिक समय में यह पहला मौका है जब टाटा संस की एजीएम इस तरह स्थगित हुई है। एसआरटीटी और एसडीटीटी व्यापक टाटा ट्रस्ट समूह की दो प्रमुख संस्थाएं हैं। इन दोनों की टाटा संस में सम्मिलित रूप से 51 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। एसआरटीटी पर महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर ने कोई बड़ा निर्णय लेने या बैठक करने से रोक लगाई हुई है। इस वजह से एसआरटीटी एजीएम के लिए अपना प्रतिनिधि नामित नहीं कर सका।

    एसआरटीटी के सामने मौजूद समस्याओं के बावजूद टाटा संस ने मंगलवार की एजीएम को पहले से पुनर्निर्धारित या स्थगित नहीं किया था। इसके अलावा एजीएम स्थगित होने के बाद भी अगली बैठक की तारीख को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। टाटा संस के आंतरिक नियमों के अनुच्छेद 86 के मुताबिक, एजीएम में कम-से-कम पांच सदस्यों की व्यक्तिगत मौजूदगी जरूरी है। इसमें एसआरटीटी और एसडीटीटी द्वारा संयुक्त रूप से नामित प्रतिनिधि भी शामिल है, बशर्ते दोनों ट्रस्ट की संयुक्त हिस्सेदारी कम-से-कम 40 प्रतिशत हो। यह एजीएम महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसमें टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के निदेशक पद पर बने रहने पर विचार होना था। चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को कहा था कि वह अगले साल फरवरी में कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति के लिए विचार किए जाने के इच्छुक नहीं हैं।

    Jamshedpur: स्वर्णरेखा और खरकई उफान पर, जमशेदपुर के तीन नगर निकायों के 38 इलाके व बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, खोले गए 26 राहत शिविर, उपायुक्त ने किया लोगों को सतर्क

    बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के एकल एवं एकीकृत वित्तीय परिणामों को मंजूरी देने तथा पिछले वित्त वर्ष के लिए सामान्य शेयरों पर लाभांश घोषित करने पर भी विचार होना था। सूत्रों ने कहा कि चंद्रशेखरन और अनिता जॉर्ज एजीएम से पहले दक्षिण मुंबई स्थित टाटा समूह के मुख्यालय बॉम्बे हाउस पहुंच गए थे, जबकि टाटा ट्रस्ट के नामित निदेशक नोएल टाटा बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए।

    JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने अभय तिवारी की पत्नी, भाई को गिरफ्तार किया

    चंद्रशेखरन शाम 4.30 बजे तक बॉम्बे हाउस में मौजूद रहे लेकिन बाहर निकलते वक्त उन्होंने संवाददाताओं के साथ कोई बातचीत नहीं की। चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने बयान में कहा था कि टाटा संस के एक निदेशक ने उनकी पुनर्नियुक्ति का विरोध किया था और आम सहमति नहीं बनने के कारण उन्होंने दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला लिया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Sons AGM: एक सदी से अधिक समय में पहली बार टाटा संस की एजीएम हुआ स्थगित कोरम पूरा न होने के कारण लिया फैसला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: स्वर्णरेखा और खरकई उफान पर, जमशेदपुर के तीन नगर निकायों के 38 इलाके व बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, खोले गए 26 राहत शिविर, उपायुक्त ने किया लोगों को सतर्क

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने अभय तिवारी की पत्नी, भाई को गिरफ्तार किया

    August 19, 2026

    Jharkhand Protest: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने से 2,000 लोगों की सरकारी नौकरी गयी, एक और विरोध-प्रदर्शन शुरू, मंत्री बोले-कानूनी रास्ता अपना सकते हैं सफल अभ्यर्थी

    August 19, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal: चार नक्सली गिरफ्तार, उनमें एक पर था पांच लाख रुपये का इनाम, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    August 19, 2026

    Tata Sons AGM: एक सदी से अधिक समय में पहली बार टाटा संस की एजीएम हुआ स्थगित, कोरम पूरा न होने के कारण लिया फैसला

    August 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group