Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: होटल कारोबारी निखार हत्याकांड का खुलासा; 4 दिनों से मिल रही थी धमकी, टेंथ माइल होटल के पीछे पिंडरा पहाडिया की जमीन का मिला एंगल, विरोधी गैंग की भूमिका भी खंगाल रही पुलिस
    Breaking News

    Jamshedpur: होटल कारोबारी निखार हत्याकांड का खुलासा; 4 दिनों से मिल रही थी धमकी, टेंथ माइल होटल के पीछे पिंडरा पहाडिया की जमीन का मिला एंगल, विरोधी गैंग की भूमिका भी खंगाल रही पुलिस

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सरायकेला में सोमवार की दोपहर हुई होटल कारोबारी निखार सबलोक (33) की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। निखार का मर्डर चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले चार दिनों से निखार लगातार दोस्तों के साथ साइट पर जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद मानगो के कुछ अपराधियों ने बाहर से शूटरों को बुलवाकर हत्या करवाई है।

    हत्या के लिए सुबह से चार युवक रेकी कर रहे थे। घटनास्थल पर शहर के कुछ बदमाश दो दिन से सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट भी जारी कर रहे थे।निखार होटल में व्यवसाय को लेकर दोस्तों के साथ मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग खत्म कर बाहर निकलते समय होटल की सीढ़ियों पर पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। निखार को कुल आठ गोलियां लगीं। निखार की हत्या टेंथ माइल स्टोन होटल के पीछे पिंडरा पहाडिया की तीन एकड़ जमीन हत्या का कारण बनी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जमीन को किसी तनेजा नामक व्यक्ति ने एपेक्स कंपनी के नाम से खरीदी थी। फिर इस जमीन पर निखार सबलोक अपने कब्जे में लेकर बाउंड्रीवाल करवाने का काम कर रहा था। वहीं निखार सबलोक का परिवार लंबे समय से होटल और व्यावसायिक कारोबार से जुड़ा रहा है। निखार के पिता संजीव सबलोक होटल कारोबार से पहले बिल्डिंग निर्माण के काम से जुड़े थे।

    Jairam Mahto Controversy: विधायक जयराम पर थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    बाद में परिवार ने बिष्टुपुर, साकची समेत कई क्षेत्रों में क्रिस्टल होटल के जरिए कारोबार विस्तार किया। थाइलैंड के पटाया शहर में भी लीज पर होटल लेकर कारोबार संचालित किया था। निखार खुद पटाया में रहकर होटल संभालते थे। होटल की लीज अवधि पूरी होने के बाद परिवार ने वहां का कारोबार बंद कर दिया। इसके बाद निखार जमशेदपुर लौट आए और स्थानीय होटल कारोबार के साथ परिवार की अन्य व्यावसायिक संपत्तियों की देखरेख करने लगे। इसी बीच परिवार विदेश में कारोबार को फिर विस्तार देने की तैयारी कर रहा था।

    Jharkhand Train Accident: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आयी युवती, दोनों हाथ कटे, दोस्तों के साथ ट्रैक पर बना रही थी रील

    विरोधी गैंग की भूमिका खंगाल रही पुलिस
    निखार सबलोक की हत्या की जांच में पुलिस को अब तक जमीन विवाद और गैंगस्टरों की आपसी खींचतान का एंगल मिला है। जांच में सामने आया है कि सिदगोड़ा, सोनारी, कदमा समेत अन्य इलाकों में निखार जमीन का कारोबार कर रहा था।पुलिस के अनुसार, निखार की रेकी करने के बाद हमलावर पैदल होटल के अंदर घुसे। हत्या के बाद दोनों हाथ में पिस्टल लेकर दिन के 3.29 बजे होटल से बाहर निकले। दोनों ने होटल से कुछ दूर गाड़ी खड़ी की थी, जो सीसीटीवी के दायरे में नहीं आई। पुलिस के अनुसार हमलावर कुछ दूर शहर की तरफ आए और फिर कपाली के रास्ते चांडिल की ओर लौट गए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Hotel businessman Nikhar murder revealed; 4 days was found threat Jamshedpur: होटल कारोबारी निखार हत्याकांड का खुलासा; 4 दिनों से मिल रही थी धमकी land of Pindra hill behind Tenth Mile Hotel found angle role of opposing gang also looking police टेंथ माइल होटल के पीछे पिंडरा पहाडिया की जमीन का मिला एंगल विरोधी गैंग की भूमिका भी खंगाल रही पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jairam Mahto Controversy: विधायक जयराम पर थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    August 26, 2026

    Jharkhand Train Accident: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आयी युवती, दोनों हाथ कटे, दोस्तों के साथ ट्रैक पर बना रही थी रील

    August 26, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा की ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी के गहने बरामद

    August 26, 2026
    Recent Post

    Jairam Mahto Controversy: विधायक जयराम पर थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, पुलिस एसोसिएशन ने माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    August 26, 2026

    Jharkhand Train Accident: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आयी युवती, दोनों हाथ कटे, दोस्तों के साथ ट्रैक पर बना रही थी रील

    August 26, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा की ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी के गहने बरामद

    August 26, 2026

    Jharkhand: विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की सदस्य के साथ छेड़छाड़ को लेकर आठ नामजद समेत 38 लोगों पर एफआइआर दर्ज

    August 26, 2026

    Insurance Claim: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिये निर्देश, फर्जी बीमा दावों की जांच के लिए बनाएं SIT

    August 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group