Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: बन्ना गुप्ता-सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प
Breaking News

Jamshedpur NEWS: बन्ना गुप्ता-सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

News DeskBy News DeskAugust 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान पारंपरिक उल्लास के साथ भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता भी देखने को मिली।

कार्यक्रम में बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी। वहीं बन्ना गुप्ता ने बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया और उपहार भेंट किए। उन्होंने जीवन के हर सुख-दुख में बहनों के साथ खड़े रहने तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है रक्षाबंधन

सुधा गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में राखी भाई को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराती है और बहन की सुरक्षा, सम्मान एवं खुशियों के लिए हमेशा साथ खड़े रहने का संदेश देती है।

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण मिले। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को महिलाओं और बेटियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर जोर

बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो रिश्तों की मजबूती और आपसी विश्वास का संदेश देता है। बहनों द्वारा बांधी गई राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपनी बहनों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के संदेश को परिवार तक सीमित रखने के बजाय पूरे समाज तक पहुंचाने की जरूरत है।

बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि, प्रेम और आपसी भाईचारा लेकर आए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026
Recent Post

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026

Potka Block Office में विधायक संजीव सरदार की अनोखी जांच… गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे, लेटलतीफी पर कर्मचारियों को माला पहनाकर दी हिदायत

October 14, 2026

Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group