Jamahedpur. टाटा स्टील के जनरल ऑफिस स्थित बोर्ड रूम में गुरुवार को कंपनी प्रबंधन और टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऐतिहासिक बोनस समझौता संपन्न हो गया। इस समझौते के तहत टिनप्लेट डिवीजन में कार्यरत 843 कर्मचारियों के बीच कुल 4.36 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी।

अधिकतम बोनस राशि: ₹86,350, न्यूनतम बोनस राशि: ₹32,831 होगी। कर्मचारियों के बैंक खातों में 11 सितंबर को बोनस का पैसा भेज दिया जाएगा। समझौते के बाद कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल ने कहा कि यह समझौता प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और औद्योगिक संबंधों का प्रतीक है।


