Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात निधन हो गया है।

वे झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री थे।

उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंत्री सुदिव्य सोनू की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
ज्ञात हो कि इस से पहले हेमंत सरकार में मंत्री रहते, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन का भी निधन हो चुका है।
सुदिव्य कुमार सोनू कल शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में भी उनकी मौजूदगी रही थीl
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से पहले बार विजई होने पर JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू झारखण्ड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री थेl उनकी गिनती राज्य के बड़े मंत्रियों में होती थी।
वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी काफी करीबी माने जाते थे. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते थे.

