Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर भाजपा, कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा?
    Breaking News

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर भाजपा, कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के रविवार तड़के हृदयाघात से निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
    कुमार (56) को शनिवार देर रात ढ़ाई बजे उनके गृह जिले गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चिकित्सकों ने रविवार तड़के करीब चार बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता एवं विधायक सुदिव्य कुमार के पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग थे।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कुमार के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने पवित्र चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार एवं उनके समर्थकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कुमार के असामयिक निधन पर कहा कि वह ‘‘गहरे सदमे और दुख’’ में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मरांग बुरू दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार!’’
    राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कुमार के निधन को अपना व्यक्तिगत नुकसान बताया।

    उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘आज की सुबह बेहद दुखद खबर के साथ हुई। हमारे सहयोगी और मंत्री, भाई सुदिव्य सोनू हमारे बीच नहीं रहे। मैं इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं। उनका अचानक चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।’’

    Jamshedpur: दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले: शोध और नवाचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुमार उनके लिए भाई जैसे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रिय भाई और सहयोगी का निधन हो गया। इस खबर से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। उन्होंने इलाज के दौरान बहादुरी से संघर्ष किया लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। वह मेरे लिए भाई जैसे थे और हमें कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। उनका असामयिक निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

    कांग्रेस की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोगों की आवाज उठाने के लिए कुमार की ‘‘समर्पण, सक्रियता और प्रतिबद्धता’’ को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन की खबर स्तब्ध करने वाली और बेहद पीड़ादायक है। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जो क्षति हुई है, उसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।’’

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    उन्होंने कहा, एक युवा और मेहनती जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्धता दिखाई। जब भी गठबंधन की बात होती थी, वह मतभेदों के बावजूद किसी निष्कर्ष तक पहुंचने के पक्ष में रहते थे।’’ भाजपा के प्रदेश महासचिव अमर कुमार बाउरी ने भी कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Leaders of political parties including BJP and Congress expressed condolences over the death of Minister Sudivya Kumar. Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर भाजपा कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक जानें किसने क्या कहा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले: शोध और नवाचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

    September 8, 2026

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले: शोध और नवाचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय

    September 8, 2026

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026

    Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 382.25 अंक लुढ़का

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group