Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Seraikela Kharsawan News :CASK की 25वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, अनुशासनहीनता पर सत्यदेव अकादमी और विकी चौधरी पर आजीवन प्रतिबंध
Breaking News

Seraikela Kharsawan News :CASK की 25वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, अनुशासनहीनता पर सत्यदेव अकादमी और विकी चौधरी पर आजीवन प्रतिबंध

News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

गम्हरिया,। सरायकेला-खरसावां क्रिकेट एसोसिएशन (CASK) की 25वीं वार्षिक आम बैठक रविवार को होटल डॉल्फिन में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

350 खिलाड़ियों का हुआ पंजीकरण, बालिका टीम ने पहली बार लिया हिस्सा

महासचिव प्रवीण कुमार ने स्वागत संबोधन के साथ वार्षिक प्रतिवेदन सभा के पटल पर रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 में CASK के तहत 350 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ। वहीं, एसोसिएशन की बालिका टीम ने पहली बार JSCA अंतर-जिला टूर्नामेंट में भाग लिया। इसके अलावा पांच साल के अंतराल के बाद जिले को JSCA टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर मिला।

ग्राउंड शुल्क बना वित्तीय बोझ

बैठक में बताया गया कि ग्राउंड शुल्क के कारण एसोसिएशन पर वित्तीय बोझ बढ़ा है। अकेले TGS ग्राउंड पर ₹1.12 लाख खर्च हुए, जो एसोसिएशन के कुल बजट का करीब 55 प्रतिशत है। इस समस्या को देखते हुए JSCA से आर्थिक सहयोग तथा टाटा स्टील के साथ MoU करने की मांग रखी गई।

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई

एसोसिएशन ने क्रिकेट में अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़ा फैसला लिया। दोहरा पंजीकरण, अंपायर से दुर्व्यवहार और अनधिकृत गम्हरिया प्रीमियर लीग (GPL) के आयोजन के मामले में सत्यदेव अकादमी और विकी चौधरी पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही अनधिकृत निजी लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

20 सितंबर से शुरू होगा नया पंजीकरण

नए सत्र के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 20 सितंबर 2026 से CASK की वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगा। चयन ट्रायल नवंबर में आयोजित किए जाएंगे।

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने वर्षभर की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकारिणी सदस्य राजेश पांडे ने अपने विचार रखे। बैठक में उपाध्यक्ष मधु सिंह और कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह समेत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसके शर्मा ने किया, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष कुमार प्रभात किरण ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group