Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम
    National

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.भारतीय प्राथमिक बाजार में अगले कुछ दिन में एक बार फिर जोरदार हलचल देखने को मिलेगी। रेंटोमोजो, कनोहर इलेक्ट्रिकल्स और करमतारा इंजीनियरिंग सहित 11 कंपनियां मुख्य मंच के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कुल 7,055 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों के आईपीओ सात सितंबर से 15 सितंबर के बीच बाजार में खुले रहेंगे। इनमें से अधिकांश निर्गम मंगलवार और बुधवार को खुलेंगे। यस सिक्योरिटीज के मुख्य निवेश अधिकारी राजकुमार राठी ने कहा कि एक साथ इतने आईपीओ आना इस बात का संकेत है कि निवेशक शुरुआती चरण की वृद्धि वाली कंपनियों में हिस्सेदारी लेने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी कंपनियां सूचीबद्ध होने के समय एक अरब अमेरिकी डॉलर से कुछ कम बाजार पूंजीकरण वाली होंगी। आगामी आईपीओ में रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण, भुगतान एवं पहचान समाधान, विशेष रसायन और ऑनलाइन किराये के कारोबार से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।

    कुल 7,055 करोड़ रुपये में से 2,722 करोड़ रुपये यानी 39 प्रतिशत नए शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे। यह राशि कंपनियों के खाते में जाएगी। वहीं, 4,333 करोड़ रुपये यानी 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री (ओएफएस) के जरिये जुटाए जाएंगे।

    नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से कारोबार विस्तार, पूंजीगत व्यय, कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी और कंपनियों की सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। सितंबर की शुरुआत भी आईपीओ के लिहाज से व्यस्त रही है। रेज ऑफ बिलीफ और दीपा ज्वेलर्स ने एक सितंबर को अपने आईपीओ पेश किए थे। इन नए निर्गमों के साथ 2026 में आईपीओ लाने वाली कंपनियों की संख्या बढ़कर 75 होने की उम्मीद है। इनमें अकेले अगस्त में 23 कंपनियां बाजार में उतरी थीं।

    प्रणव कंस्ट्रक्शंस का आईपीओ सात सितंबर खुलेगा। कंपनी का 351 करोड़ रुपये से अधिक का यह निर्गम नौ सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का मूल्य दायरा 118-124 रुपये तय किया है। इसमें 315.6 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 28.57 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रसोल केमिकल्स और ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) के आईपीओ आठ सितंबर को खुलेंगे। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का निर्गम 1,056 करोड़ रुपये का है और मूल्य दायरा 601-632 रुपये है। प्रसोल केमिकल्स 500 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 80 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 420 करोड़ रुपये तक की ओएफएस शामिल है। ग्लास वॉल सिस्टम्स का निर्गम 428 करोड़ रुपये का है और इसका मूल्य दायरा 172-182 रुपये है।

    इसके अलावा नौ सितंबर को रेंटोमोजो, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, आर्सिल, एलसीसी प्रोजेक्ट्स, करमतारा इंजीनियरिंग और स्टीमहाउस इंडिया के आईपीओ आएंगे। रेंटोमोजो का आईपीओ 1,256 करोड़ रुपये का है, जो इस सप्ताह का सबसे बड़ा निर्गम है। इसका मूल्य दायरा 384-404 रुपये प्रति शेयर है। इसमें 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और करीब 1,106 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल होगी।

    करमतारा इंजीनियरिंग आईपीओ से 875 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 675 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 200 करोड़ रुपये तक का ओएफएस शामिल है। शेयर का मूल्य दायरा 241-254 रुपये है। मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस का आईपीओ 805 करोड़ रुपये का है। इसमें 320 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 485 करोड़ रुपये तक की ओएफएस शामिल है। शेयर का मूल्य दायरा 322-339 रुपये है।

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    आर्सिल का 733 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह पेशकश पर आधारित है। इसका मूल्य दायरा 132-139 रुपये है। आर्सिल के निर्गम से कंपनी को कोई राशि नहीं मिलेगी, क्योंकि इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं। एलसीसी प्रोजेक्ट्स का आईपीओ 427 करोड़ रुपये का है और शेयर का मूल्य दायरा 139-146 रुपये तय किया गया है। वहीं स्टीमहाउस इंडिया 414 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 353 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 61 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है।
    सबसे अंत में वीगालैंड डेवलपर्स 10 सितंबर को अपना 210 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी। यह निर्गम 15 सितंबर को बंद होगा और पूरी राशि नए शेयर जारी करके जुटाई जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    055 crore 055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां several big names on the list Share Market: The stock market is flooded with IPOs next week! These 11 companies coming in at ₹7 Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7 लिस्ट में कई बड़े नाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    September 6, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    September 7, 2026

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group