Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :एक अक्टूबर से जमशेदपुर में शुरू होगा जीएसटी केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र,सिंहभूम चेम्बर की लंबे समय से लंबित मांग पूरी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :एक अक्टूबर से जमशेदपुर में शुरू होगा जीएसटी केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र,सिंहभूम चेम्बर की लंबे समय से लंबित मांग पूरी

News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026Updated:September 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जीएसटी से संबंधित पंजीकरण एवं अन्य संबंधित मामलों के लिए जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की उसकी लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार कर लिया गया है। जीएसटी विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 से जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। अब तक जमशेदपुर कमिश्नरेट से संबंधित जीएसटी पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं का केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र पटना एवं बाद में राँची में होने के कारण करदाताओं, व्यापारियों एवं जीएसटी पेशेवरों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। जमशेदपुर में यह सुविधा उपलब्ध होने से अब पंजीकरण तथा अन्य संबंधित मामलों के निपटारे के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह मांग लंबे समय से सिंहभूम चेम्बर द्वारा संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाई जा रही थी। चेम्बर ने इस विषय को व्यापारिक समुदाय की सुविधा एवं जीएसटी सेवाओं के विकेंद्रीकरण से जोड़ते हुए कई अवसरों पर विभाग के समक्ष रखा था। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सिंहभूम चेम्बर के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजीव अग्रवाल तथा सचिव अंशुल रिंगासिया ने कहा कि जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र की शुरुआत क्षेत्र के करदाताओं, व्यापारियों और जीएसटी पेशेवरों के लिए बड़ी राहत है। इससे जीएसटी से संबंधित सेवाएं अधिक सुलभ, त्वरित, प्रभावी और सुविधाजनक होंगी। सिंहभूम चेम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह व्यापारिक समुदाय के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि चेम्ैंबर की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार किया जाना यह दर्शाता है कि विभाग व्यापारियों, करदाताओं एवं जीएसटी पेशेवरों की व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है। महासचिव पुनीत कौंटिया ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र के जमशेदपुर में शुरू होने से पूरे जमशेदपुर कमिश्नरेट के करदाताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध होगी और जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं में समय एवं संसाधनों की बचत होगी।

Tata Steel बोर्ड की बैठक 7 नवंबर को होगी, Tata Sons में विवादों के बीच चंद्रशेखरन और नोएल टाटा होंगे आमने-सामने, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel बोर्ड की बैठक 7 नवंबर को होगी, Tata Sons में विवादों के बीच चंद्रशेखरन और नोएल टाटा होंगे आमने-सामने, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

October 27, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान, कुलपति बोलीं—नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और पॉक्सो कानून की जानकारी

October 26, 2026
Recent Post

Tata Steel बोर्ड की बैठक 7 नवंबर को होगी, Tata Sons में विवादों के बीच चंद्रशेखरन और नोएल टाटा होंगे आमने-सामने, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

October 27, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान, कुलपति बोलीं—नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और पॉक्सो कानून की जानकारी

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-3 एवं 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में कुष्ठ रोग खोज अभियान के दौरान मिले तीन मरीज, चेन्नई की केंद्रीय टीम ने की जांच, मुफ्त दवा दी

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group