Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»DHANBAD NEWS : रेलवे अधिकारी क्लब में शिक्षक दिवस समारोह, जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक हुए सम्मानित
Breaking News

DHANBAD NEWS : रेलवे अधिकारी क्लब में शिक्षक दिवस समारोह, जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक हुए सम्मानित

News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

धनबाद,। रेलवे अधिकारी क्लब, धनबाद में बुधवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। समारोह का आयोजन पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शिक्षकों ने दी सांस्कृतिक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां

समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित

समारोह में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र ने सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

उन्होंने शिक्षक दिवस समारोह के आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

संगठन की पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

समारोह के अवसर पर उपाध्यक्षा मृणालिनी, अल्पना झा, सचिव मीनाक्षी, शैली, मुस्कान सहित पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका और उनके योगदान को रेखांकित किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group