Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों
    Breaking News

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ के इनामी असीम मंडल के दस्ते के तीन इनामी माओवादियों ने बंगाल पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। झारखंड में आतंक का पर्याय बने 15 लाख का इनामी रामप्रसाद माड़ी उर्फ सचिन समेत तीन नक्सलियों ने बाकुड़ा जिला पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। सरेंडर में सचिन की पत्नी मीता की अहम भूमिका रही है। फिलहाल तीनों नक्सली बंगाल पुलिस के संरक्षण में हैं और उनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। बंगाल पुलिस ने इस मामले की जानकारी झारखंड पुलिस को दी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा पुलिस की एक टीम बंगाल भेजी गई है, जहां सरेंडर माओवादियों से पूछताछ की जाएगी।

    सरेंडर करने वालों की पहचान 15 लाख का इनामी राम प्रसाद माड़ी उर्फ सचिन, निवासी झुंझका, थाना पटमदा, पूर्वी सिंहभूम, उनकी पत्नी 10 लाख की इनामी मीता उर्फ नयनतारा निवासी सोनाचूड़ा, थाना नंदीग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर तथा 1 लाख का इनामी बुलु उर्फ गौरी, निवासी करमसोल, थाना सालबनी, पश्चिम मेदिनीपुर के रूप में हुई है।

    Ghatsila: घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ‘गीतांजलि एक्सप्रेस’ और ‘आज़ाद हिंद एक्सप्रेस’ के आधिकारिक ठहराव का शुभारंभ, सांसद व विधायक ने दिखायी हरी झंडी

    बीते दिनों चाईबासा के सारंडा में सुरक्षाबलों के अभियान में तेजी के बाद असीम मंडल अपने दस्ता के सदस्यों के साथ दलमा इलाके में चला गया था। तब उसके साथ रामप्रसाद मार्डी उर्फ महादेव उर्फ सचिन, मीता समेत छह माओवादी थे। वर्तमान में दो माओवादी दलमा इलाके में ही कैंप कर रहे हैं। रामप्रसाद ने एक एके 47 हथियार के साथ सरेंडर किया है।

    Jamshedpur: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन परिसर में हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर Naxal Surrender: Three Naxals surrender including Sachin Rachid of Rs 15 lakh असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ghatsila: घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ‘गीतांजलि एक्सप्रेस’ और ‘आज़ाद हिंद एक्सप्रेस’ के आधिकारिक ठहराव का शुभारंभ, सांसद व विधायक ने दिखायी हरी झंडी

    September 12, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन परिसर में हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत

    September 12, 2026

    Jharkhand: शराब और जमीन घोटाले में जेल जा चुके IAS अधिकारी विनय चौबे ने फिर से कार्मिक विभाग में शुरू किया काम

    September 12, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    September 12, 2026

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group