Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bank Strike: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सामान्य
    Breaking News

    Bank Strike: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सामान्य

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह तत्काल लागू करने और वेतन संबंधी लंबित मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूएफबीयू के आह्वान का निजी क्षेत्र के बैंकों के कामकाज पर असर नहीं पड़ा। यूएफबीयू सात यूनियन का एक शीर्ष संगठन है, जो बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की कुल संख्या के 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।

    देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अधिकतर शाखाएं पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहीं क्योंकि कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। सार्वजनिक क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों (पीएसबी) और कुछ पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में नकद जमा, निकासी, चेक निपटान और प्रशासनिक कामकाज जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं।
    हालांकि, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सहित डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।

    इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकतर बैंकों ने अपने ग्राहकों को हड़ताल से कामकाज पर पड़ने वाले संभावित असर की जानकारी दी है। एसबीआई ने ग्राहकों को जारी एक परामर्श में कहा, ‘‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि बैंक ने हड़ताल के दिनों में शाखाओं और कार्यालयों का सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन हड़ताल के कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।’’

    Railway: चक्रधरपुर मंडल के छोटे-छोटे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, स्थानीय ग्रामीण युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

    यूनियन सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग कर रही हैं। यह एक प्रमुख मांग है, जिस पर मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में कथित तौर पर सहमति बनी थी, लेकिन इस संबंध में सरकार की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है।

    फिलहाल बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। पेंशन में संशोधन एवं सुधार, सभी पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते के एक समान सूत्र तथा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में जाने का विकल्प देने समेत अन्य लंबित मांगों का भी समाधान नहीं हुआ है।

    Mutual Funds SIP: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अगस्त में 4 महीने के उच्च पर, एसआईपी के जरिये रिकॉर्ड निवेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    affects banking services Bank Strike: Nationwide strike by bank employees demanding five-day working week Bank Strike: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल UPI and internet banking general बैंकिंग सेवाएं प्रभावित यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सामान्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: चक्रधरपुर मंडल के छोटे-छोटे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, स्थानीय ग्रामीण युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

    September 11, 2026

    Mutual Funds SIP: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अगस्त में 4 महीने के उच्च पर, एसआईपी के जरिये रिकॉर्ड निवेश

    September 11, 2026

    Steel Price Hike: स्टील के दामों में फिर आएगी तेजी, आने वाले हफ्तों में 3,500 रुपये प्रति टन तक बढ़ने का अनुमान

    September 11, 2026
    Recent Post

    Railway: चक्रधरपुर मंडल के छोटे-छोटे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, स्थानीय ग्रामीण युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

    September 11, 2026

    Mutual Funds SIP: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अगस्त में 4 महीने के उच्च पर, एसआईपी के जरिये रिकॉर्ड निवेश

    September 11, 2026

    Steel Price Hike: स्टील के दामों में फिर आएगी तेजी, आने वाले हफ्तों में 3,500 रुपये प्रति टन तक बढ़ने का अनुमान

    September 11, 2026

    Bank Strike: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सामान्य

    September 11, 2026

    Share Bazar: एक दिन की बढ़त के बाद शेयर बाजार फिर गिरा, सेंसेक्स 628.24 अंक लुढ़का, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group