Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»विधि व्यवस्था की समस्या को लेकर डीजीपी गंभीर,सिमरिया थाना प्रभारी शिव प्रकाश पर दी कार्रवाई की आदेश,सरायकेला-खरसावां के दो पदाधिकारी भी निशाने पर l
    Breaking News

    विधि व्यवस्था की समस्या को लेकर डीजीपी गंभीर,सिमरिया थाना प्रभारी शिव प्रकाश पर दी कार्रवाई की आदेश,सरायकेला-खरसावां के दो पदाधिकारी भी निशाने पर l

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2020
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    विधि व्यवस्था की समस्या को लेकर डीजीपी गंभीर,सिमरिया थाना प्रभारी शिव प्रकाश पर दी कार्रवाई की आदेश,सरायकेला -खरसावां के दो पदाधिकारी भी निशाने पर l
    चतरा जिले के सिमरिया थाना प्रभारी शिव प्रकाश के विरुद्ध जिले के एसपी को कार्रवाई करने का आदेश पुलिस महानिदेशक श्री एम वी राव द्वारा दिया गया है। गंजा तस्करों को पैसा लेकर थाना से छोड़ने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा चतरा एसपी को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है जिसके आलोक में टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम द्वारा जांच की जा रही है। पूर्व में ही राज्य के पुलिस महानिदेशक द्वारा सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि
    अधिकारियों की मिलीभगत से ही अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं ,जिसको लेकर कई अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है और कई निशाने पर हैं । जिससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है । सख्त लहजे में पुलिस महानिदेशक श्री एम वी राव द्वारा कहा गया है कि गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
    राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव के कड़े रुख से पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।बरसों से लगी पुलिसिया जंग को छुड़ाने के लिए राज्य के डीजीपी श्री एम वी राव के तेवर से राजकीय पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है और सकते में है। कई पदाधिकारियों पर गाज गिर चुकी है और कई पर गिरने वाली है और कई निशाने पर है।
    राज्य के पूर्व तीन मुख्यमंत्रियों का क्षेत्र भी अपराधियों के गिरफ्त में होता जा रहा है। धनबाद जिले के झरिया एना के आउटसोर्सिंग में घटित गोलीबारी और बमबारी की दिनदहाड़े घटना पर प्रशासन गंभीरता से नजर बनाए हुई हैं। राज्य में विधि व्यवस्था कि आए दिन समस्याएं उत्पन्न हो रही है। कोल्हान प्रमंडल में भी अपराधिक गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ रही है। राज्य स्तरीय पुलिस प्रशासन की निगाहें आए दिन कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्र को लेकर राजनीति प्रशासनिक गलियारों में माथा पेर्ची हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्रियों (श्री रघुवर दास, श्री अर्जुन मुंडा ,श्री मधु कोड़ा )के कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में अपराध सर चढ़कर बोलने लगा है। आए दिन हत्या, बलात्कार ,अपराधिक घटनाएं दिनदहाड़े  हो रही है ।हालांकि प्रशासनिक अधिकारी भी अंकुश लगाने ,उद्भेदन करने में जी-जान से लगे हैं और सफलता भी हासिल होती है। मगर जिस अनुपात में अपराधीक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है उस की अपेक्षा बहुत ही कम सफलताएं हासिल हो रही है। जिससे बुद्धिजीवी एवं व्यापारी वर्ग काफी चिंतित है। जिसको लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक द्वारा कड़े रुख अख्तियार करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। कुछ पदाधिकारियों पर गाज भी गिरी है और कुछ निशाने पर हैं और कुछ पर गिरने वाली है। इसी कड़ी में रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के ओयना गांव में नकली विदेशी शराब की तस्करी मामले में रांची के तीन थानेदारों पर गाज गिरने की खबर है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने तीन थानेदारों को शो खोज किया है ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो  बीआईटी ओपी प्रभारी वीरेंद्र कुमार और पिठौरिया थानेदार को जल्द से जल्द जवाब देने का निर्देश दिया गया है l इन सभी पर अवैध कारोबारियों के साथ मिलीभगत होने का आरोप है। इससे पहले भी कई थाना प्रभारियों पर अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण गाज गिर चुकी है। जिसमें बिष्टुपुर के थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा का भी नाम शामिल है। वही सरायकेला-खरसावां जिले के दो पदाधिकारियों के भी निशाने पर होने की चर्चा हैं। बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक पर भी गाज गिरी है। जिसका वीडियो एक लड़की को थाना में पीटते हुए वायरल हुआ था। लालपुर के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार मुंडा पर भी कार्रवाई कर निलंबित कर दिया गया है ,आज के बदलती फिजा में विधि व्यवस्था को लेकर जिस तरह डीजीपी कड़े रुख में नजर आ रहे हैं । अब यह कहना मुश्किल है कि कब किस पदाधिकारी पर गार् गिर जाएगी ,लेकिन डीजीपी के रूख से यह बात साफ हो गया है कि अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं। लापरवाह पदाधिकारी अब अपने सुधर जाएंगे, नहीं तो अब नप जाएंगे। डीजीपी के कड़े रुख और लगे पुलिसिया जंग में सुधार के प्रति सख्ती को देखते हुए भ्रष्ट पदाधिकारी अपने आप को बदलने पर मजबूर हो गए जाएंगे । यह तो अब वक्त ही बताएगा कि डीजीपी श्री एम वी राव के इस रूख से राज्य के फिजाएं अधिकारी और विधि व्यवस्था नजर आती है और इसका क्या असर पड़ता है।यह आने वाला वक्त ही बताएगा
    ए के मिश्रा

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dgp jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group