Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने 21 झारखंड आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने 21 झारखंड आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2026Updated:September 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के साकची स्थित सभागार में झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग द्वारा चिन्हित पुराने आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के 21 झारखंड आंदोलनकारियों को राज्य सरकार की ओर से जारी सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    इस दौरान उपायुक्त ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनके संघर्ष और झारखंड राज्य के गठन में उनके योगदान को सम्मान दिया। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ लोगों की भी मौजूदगी रही।

    21 आंदोलनकारियों को मिला सम्मान

    सम्मानित किए गए आंदोलनकारियों में प्रीतम हेम्ब्रम, खुद्दू उरांव, शिशिर गोप, रामचंद्र बेसरा, काजल हांसदा, धानूराम हेम्ब्रम, हरीचरण मेलगांडी, नरेन कर्मकार, बुद्धेश्वर महतो, लाल मोहन मार्डी, फतेह चंद्र टुडू, फैयाज अहमद खान, हरभजन सिंह, रजनी दास, फिरोज आलम, कालीपदो गोराई, विनोद डे, सोहेब अहमद, सुब्रतो महतो, हैपी तंतुबाई और फिरोज खान शामिल रहे।

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र सौंपने के साथ अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य शेख बदरूद्दीन और प्रमोद लाल भी उपस्थित रहे।

    आंदोलनकारियों के योगदान को किया याद

    झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों के संघर्ष और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में आंदोलनकारियों की भूमिका को याद किया गया। सम्मान मिलने पर आंदोलनकारियों में भी उत्साह देखा गया।

    ADITYAPUR NEWS: विश्व ओजोन दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

    जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में झारखंड आंदोलन के पुराने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किए जाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    east singhbhum news Jamshedpur news Jharkhand Andolankari Jharkhand news आंदोलनकारियों का सम्मान उपायुक्त राजीव रंजन जमशेदपुर न्यूज झारखंड आंदोलन झारखंड आंदोलनकारी झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग पूर्वी सिंहभूम साकची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    September 16, 2026

    ADITYAPUR NEWS: विश्व ओजोन दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

    September 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हेमंत पाठक बने जदयू जमशेदपुर महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

    September 16, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    September 16, 2026

    ADITYAPUR NEWS: विश्व ओजोन दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

    September 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हेमंत पाठक बने जदयू जमशेदपुर महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

    September 16, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर क्विज प्रतियोगिता और विशेष व्याख्यान

    September 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सम्मान समारोह में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सम्मानित, समिति के प्रति जताया आभार

    September 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group