Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026Updated:September 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारीब की अध्यक्षता में बुधवार, 16 सितंबर को शहर और ग्रामीण क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने जिले में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों और अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में SSP ने लंबित कांडों के त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर देते हुए अगले दो महीनों में लंबित मामलों की संख्या 1,500 से कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सभी पर्यवेक्षी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। SSP ने स्पष्ट किया कि सिर्फ लंबित मामलों की संख्या घटाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि हर मामले में गुणवत्तापूर्ण जांच और विधिसम्मत कार्रवाई भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    बैठक में फरार आरोपियों और लंबित वारंटों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया गया। इसके अलावा अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान, Arms Act से जुड़े मामलों की समीक्षा और अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री व तस्करी पर लगातार छापेमारी के निर्देश दिए गए।

    महिलाओं के खिलाफ अपराधों की समीक्षा करते हुए ऐसे मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने को कहा गया। चेन स्नैचिंग, चोरी और UD मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई पर भी जोर दिया गया। अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए CCTNS, ITSSO, iGOT, ICJS और CPMS समेत विभिन्न तकनीकी प्लेटफॉर्म के प्रभावी इस्तेमाल की समीक्षा की गई। साथ ही भूमि विवाद, घरेलू विवाद, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन (Job Verification) तथा थानों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    बैठक का मुख्य संदेश: लंबित मामलों को कम करने के साथ-साथ जांच की गुणवत्ता, समयबद्ध कार्रवाई और कानून के अनुसार निष्पादन पर विशेष जोर रहेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Police: Jamshedpur SSP Ehtesham Waquarib held a crime review meeting and issued instructions for strictness and swift action regarding pending cases. Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    September 17, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर से ज्वेलरी शोरूम में चोरी, ग्राहक बनकर पहुंचे, दुकानदार को बातचीत में उलझाया, 42 ग्राम सोना लेकर हो गए फरार

    September 17, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    September 17, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर से ज्वेलरी शोरूम में चोरी, ग्राहक बनकर पहुंचे, दुकानदार को बातचीत में उलझाया, 42 ग्राम सोना लेकर हो गए फरार

    September 17, 2026

    EPFO के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की, 12 साल बाद हुआ यह बदलाव, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group