

Saraikela. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड के सरायकेला में ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित घर पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई सहकारिता बैंक (को-ऑपरेटिव बैंक) से करीब 35 करोड़ रुपए का लोन लेने और उसका भुगतान न करने से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की टीम मामले से संबंधित वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में सात स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की।
अधिकारियों के मुताबिक यह जांच झारखंड राज्य सहकारी बैंक (जेएससीबी) की सरायकेला शाखा में हुए हुई कथित ‘धोखाधड़ी’ के मामले से जुड़ी है, जिसे व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की साठगांठ से अंजाम दिया था।
उन्होंने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए)के तहत झारखंड और ओडिशा में सात जगहों पर तलाशी ली जा रही है।

