Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2026Updated:September 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी वीएलई (VLE) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से हुई बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं।

    बैठक में SIR-2026 के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन और ऑनलाइन प्रक्रिया के संचालन में निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    फर्जी दस्तावेज तैयार करने पर होगी कार्रवाई

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि SIR-2026 के तहत किसी भी भारतीय अथवा विदेशी नागरिक के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने या किसी प्रकार के अनधिकृत दस्तावेजीकरण में वीएलई की संलिप्तता नहीं होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई कृत्य सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीएलई को निर्वाचन प्रक्रिया की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    ई-रोल में अनधिकृत बदलाव पर भी चेतावनी

    बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ई-रोल (E-Roll) में किसी भी प्रकार की अनधिकृत छेड़छाड़ या हेरफेर से दूर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी ऑनलाइन प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखते हुए केवल अधिकृत प्रक्रिया एवं निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर ही कार्य किया जाए।

    पुराने फर्जी दस्तावेजों को लेकर भी निर्देश

    बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि यदि पूर्व में किसी वीएलई द्वारा किसी विदेशी नागरिक से संबंधित कोई फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया है, तो संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उसे स्पष्ट रूप से बताया जाए कि उक्त दस्तावेज का उपयोग या उसे SIR-2026 के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाए।

    साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के फर्जी अथवा अनधिकृत दस्तावेज के इस्तेमाल से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    नियमों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी वीएलई को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने दस्तावेज सत्यापन से लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया तक प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, पारदर्शिता और निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन पर जोर दिया।

    बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों की संवेदनशीलता को देखते हुए वीएलई को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करने का निर्देश दिया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    E-Roll east singhbhum news Election News Electoral Roll Fake Documents Jamshedpur news Jharkhand Election: SIR 2026 VLE VLE Meeting ई-रोल चुनावी प्रक्रिया जमशेदपुर न्यूज जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी प्रियंका सिंह फर्जी दस्तावेज मतदाता पुनरीक्षण मतदाता सूची राजीव रंजन विशेष गहन पुनरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार

    September 19, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: अगस्त में 34 सड़क हादसों में 22 मौत, 26 घायल; 7 जगह लगेंगे स्पीड गन कैमरे

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, अगस्त में 440 टन खनिज जब्त; 11 वाहन पकड़े, 10 लाख जुर्माना

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, अगस्त में 75 किलो गांजा और 36 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त; 26 गिरफ्तार

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- झारखंड सरकार की नीतियों से उद्योग और रोजगार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर, अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता को गुमराह कर रही राज्य सरकार

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group