Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: साइबर अपराध के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित जांच के निर्देश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: साइबर अपराध के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित जांच के निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। साइबर ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारिब ने सोमवार को साइबर अपराध थाना के लंबित मामलों की समीक्षा की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं को मामलों की त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    साइबर मामलों में तकनीकी साक्ष्यों के इस्तेमाल पर जोर

    एसएसपी ने अपने कार्यालय में साइबर थाना प्रभारी और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान प्रत्येक मामले में साक्ष्यों के वैज्ञानिक तरीके से संकलन और साइबर एवं तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया।

    उन्होंने लंबित मामलों का निर्धारित समय में निष्पादन सुनिश्चित करने और जांच के दौरान उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    JAMSHEDPUR NEWS: MMDR एक्ट 2026 को लेकर झामुमो का केंद्र पर हमला, कुणाल षाड़ंगी ने संघीय ढांचे पर प्रहार बताया

    बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों की जांच के निर्देश

    एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों की जांच के साथ उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाए।

    उन्होंने साइबर अपराधियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    RAILWAY NEWS: दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

    पुलिस ने आम नागरिकों से साइबर ठगी के मामलों में सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर पीड़ितों से तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

    पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत मिलने से साइबर ठगी से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1930 Cyber Helpline cyber awareness cyber crime Cyber Crime Investigation cyber fraud Cyber Fraud 1930 Cyber Police Station Digital Fraud Dr Ehtesham Waqarib East Singhbhum Police Jamshedpur news Jamshedpur police Jharkhand news Jharkhand police online fraud ssp jamshedpur एहतशाम वकारिब जमशेदपुर न्यूज पूर्वी सिंहभूम पुलिस साइबर अपराध साइबर जागरूकता साइबर जांच साइबर ठगी साइबर थाना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: MMDR एक्ट 2026 को लेकर झामुमो का केंद्र पर हमला, कुणाल षाड़ंगी ने संघीय ढांचे पर प्रहार बताया

    September 21, 2026

    RAILWAY NEWS: दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    September 21, 2026

    DHANBAD NEWS: स्वच्छता ही सेवा अभियान के पांचवें दिन स्टेशनों पर चला सघन सफाई अभियान

    September 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: MMDR एक्ट 2026 को लेकर झामुमो का केंद्र पर हमला, कुणाल षाड़ंगी ने संघीय ढांचे पर प्रहार बताया

    September 21, 2026

    RAILWAY NEWS: दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साइबर अपराध के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित जांच के निर्देश

    September 21, 2026

    DHANBAD NEWS: स्वच्छता ही सेवा अभियान के पांचवें दिन स्टेशनों पर चला सघन सफाई अभियान

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 25 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group