Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Karam Festival: करम पर्व पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने लोगों को शुभकामनाएं दीं
    Headlines

    Karam Festival: करम पर्व पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2026Updated:September 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंगलवार को प्रमुख आदिवासी त्योहार करम के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल गंगवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “करम पूजा प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि और सुख-स्वास्थ्य लेकर आए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पर्व राज्य की पहचान और जीवनशैली से गहराई से जुड़ा हुआ है और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे भाई-बहनों के बीच अटूट प्रेम के बंधन का प्रतीक बताया।

    सरहुल के बाद आदिवासी समुदायों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक करम में करम के पेड़ की पूजा की जाती है और खरीफ मौसम के बाद अच्छी फसल के लिए प्रकृति से प्रार्थना की जाती है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना करती हैं।
    मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि यह पर्व प्रकृति और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध, भाई-बहनों के अटूट प्रेम, सामाजिक एकता तथा समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है और झारखंड की पहचान तथा यहां की जीवनशैली से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा,हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया कि जल, जंगल और जमीन न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और आने वाली पीढ़ियों की विरासत भी हैं।”

    उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के पवित्र स्नेह और आपसी विश्वास का भी उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा, अखड़ा में करम डाली की स्थापना, मांदर की थाप, करम गीत और सामूहिक नृत्य हमारी जीवंत लोक-संस्कृति की सुंदर अभिव्यक्ति हैं।।”

    AIMA के 53वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में शामिल हुए Tata Steel के MD नरेंद्रन, बोले: पोर्ट टैलबोट संयंत्र में EAF परियोजना समय से पूरा करने की हो रही कोशिश

    उन्होंने कहा कि इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। सोरेन ने कहा,यह आधुनिकता और विकास की राह पर आगे बढ़ते हुए भी हमें अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा, लोकज्ञान और प्रकृति के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखने का उत्साह देता है। हमारे पुरखों की यही समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित और सशक्त रूप में पहुंचे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

    विपक्ष के नेता मरांडी ने झारखंड के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के बीच अटूट प्रेम के बंधन का प्रतीक है।

    Railway: कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में करैत सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार , रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and Leader of the Opposition Babulal extended their greetings Chief Minister Hemant Soren Karam Festival: Governor Santosh Gangwar Karam Festival: करम पर्व पर राज्यपाल संतोष गंगवार of the Karam festival. to the people on the occasion नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने की मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    AIMA के 53वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में शामिल हुए Tata Steel के MD नरेंद्रन, बोले: पोर्ट टैलबोट संयंत्र में EAF परियोजना समय से पूरा करने की हो रही कोशिश

    September 22, 2026

    Railway: कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में करैत सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार , रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    September 22, 2026

    जमुई में लड़की से ‘बदसलूकी’, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, तीन आरोपी अरेस्ट, राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    September 22, 2026
    Recent Post

    AIMA के 53वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में शामिल हुए Tata Steel के MD नरेंद्रन, बोले: पोर्ट टैलबोट संयंत्र में EAF परियोजना समय से पूरा करने की हो रही कोशिश

    September 22, 2026

    Railway: कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में करैत सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार , रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    September 22, 2026

    जमुई में लड़की से ‘बदसलूकी’, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, तीन आरोपी अरेस्ट, राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    September 22, 2026

    Karam Festival: करम पर्व पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

    September 22, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 42 अंक बढ़ा, निफ्टी में 39 अंक की तेजी, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    September 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group