Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Road Accident: दो सड़क हादसों में BSF जवान समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, छह घायल
Breaking News

Road Accident: दो सड़क हादसों में BSF जवान समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, छह घायल

News DeskBy News DeskSeptember 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के गुमला जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सेमरा वन क्षेत्र में मरदा नदी के पास एक कार की टक्कर से स्कूटर सवार बीएसएफ जवान भादो केरकेट्टा (50) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी उर्मिला केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि कार में सवार तीन लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं। इनमें बसिया थाना टोली निवासी लक्ष्मण उरांव (32), उनकी पत्नी रेणु उरांव और उनकी एक वर्षीय बेटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भादो केरकेट्टा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भादो केरकेट्टा करीब दो सप्ताह की छुट्टी पर घर आए थे और घटना के समय गुमला से पालकोट स्थित अपने गांव जा रहे थे। अंकित राज ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, एक अन्य घटना में गुमला थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर उर्सुलाइन कॉन्वेंट के पास एक एसयूवी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार महेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

गुमला नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक सिसई का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया और मदरसा इस्लामिया के पास एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि दोनों घायलों को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

September 25, 2026

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

September 25, 2026

Mobile Call Tarrif: अब ‘वॉयस कॉल’ और ‘एसएमएस’ के लिए सस्ते विशेष शुल्क वाउचर जारी करना अनिवार्य, डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं, जानें क्या है आदेश?

September 25, 2026
Recent Post

Medicine Price: मरीजों के साथ ‘दिन-दहाड़े डकैती’! जरूरी दवाओं की अधिक कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, ये दिए निर्देश

September 25, 2026

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने Cyclone का असर, लगातार हो रही बारिश, आज और बढ़ सकती है वर्षा की रफ्तार

September 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group