Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार
Breaking News

Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

News DeskBy News DeskSeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,।
गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में आज सुबह करीब 9:15 से 10 बजे के बीच हथियारबंद अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की घटना अत्यंत चिंताजनक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और नकदी एवं स्वर्णाभूषण लूटकर फरार हो गए। विभिन्न रिपोर्टों में नकदी की मात्रा 42 लाख रुपये से अधिक बताई गई है, जबकि स्वर्णाभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन अभी होना बाकी है।

भाजपा नेता एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर जैसे प्रमुख शहर में दिनदहाड़े बैंक के अंदर हथियारबंद अपराधियों का घुसकर लूट की घटना को अंजाम देना आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हों कि वे दिन के उजाले में बैंक जैसी संवेदनशील जगह को निशाना बना सकें, तो यह राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराधियों में पुलिस के भय को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।

दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को केवल घटना के बाद जांच और छापेमारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, लूटी गई राशि एवं आभूषणों की बरामदगी तथा इस वारदात के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाना चाहिए।

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अपराधियों के भागने के संभावित मार्गों की गहन जांच करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, ताकि शहरवासियों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता भयमुक्त वातावरण और प्रभावी कानून-व्यवस्था चाहती है। प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

September 24, 2026

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गा पूजा-दिवाली पर यात्रियों को राहत, शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

September 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

September 24, 2026

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गा पूजा-दिवाली पर यात्रियों को राहत, शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

September 24, 2026

Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: पितृपक्ष मेला में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर मिलेगी सुविधा

September 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group