Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया स्वदेशी सप्ताह, 2 अक्टूबर तक घर-घर संपर्क अभियान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया स्वदेशी सप्ताह, 2 अक्टूबर तक घर-घर संपर्क अभियान

News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच ने देशभर में स्वदेशी सप्ताह की शुरुआत की। इसी क्रम में स्वदेशी जागरण मंच जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी समर्थकों और मंच के कार्यकर्ताओं ने 2 अक्टूबर तक जिले में घर-घर संपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

घर-घर पहुंचाई जाएगी स्वदेशी-विदेशी वस्तुओं की जानकारी

मंच के अनुसार स्वदेशी सप्ताह के दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने नगर क्षेत्रों में घर-घर संपर्क करेंगे। इस दौरान लोगों के बीच स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची वितरित की जाएगी तथा स्वदेश निर्मित उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने जिले के लोगों से स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील करने का निर्णय लिया। अभियान को 2 अक्टूबर तक चलाने की बात कही गई।

दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुई गोष्ठी

कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर गोष्ठी आयोजित की गई। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज सिंह ने उनके एकात्म मानव दर्शन, अंत्योदय और स्वदेशी विचार पर चर्चा की।

मनोज सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचार में मनुष्य के विकास को केवल भौतिक और आर्थिक संसाधनों तक सीमित नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास को भी महत्व दिया जाना चाहिए।

JAMSHEDPUR NEWS: अपोलो टायर्स के इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट में शामिल हुआ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी

उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भारत के विकास को भारतीय परिस्थितियों, संस्कृति, संसाधनों और समाज की जरूरतों के आधार पर देखने की बात करते थे। उनके अनुसार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना अंत्योदय की अवधारणा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

स्वदेशी को विकसित भारत से जोड़ने की बात

मंच के अखिल भारतीय सह पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर चर्चा करने के साथ उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उनकी दृष्टि में देशहित के लिए व्यक्तिगत आवश्यकताओं को सीमित रखना और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देना महत्वपूर्ण है। बंदे शंकर सिंह ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में भारतीय कंपनियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और इसके लिए स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने स्वदेशी को विकसित भारत की आधारभूत अवधारणा से जोड़ा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, जिला संयोजिका राजपति देवी, महिला प्रमुख शोभा श्रीवास्तव, जे.के.एम राजू, राजकुमार साह, किरणजीत कौर, अनिल राय, विनिता शाह, अभिषेक बजाज, राजा राम, संजीत प्रमाणिक, गणेश नायर, शुक्ला हलधर, प्राची, ममता सिंह, एम. भवानी, आभा सिंह, संजना सिंह, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्वदेशी समर्थक उपस्थित रहे।

JAMSHEDPUR NEWS: बारिश के बीच SIR शिविरों में पहुंचे मतदाता, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: अपोलो टायर्स के इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट में शामिल हुआ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बारिश के बीच SIR शिविरों में पहुंचे मतदाता, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जदयू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, जीवन और विचारों को किया याद

September 25, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: अपोलो टायर्स के इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट में शामिल हुआ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बारिश के बीच SIR शिविरों में पहुंचे मतदाता, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जदयू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, जीवन और विचारों को किया याद

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

September 25, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गा पूजा-दीवाली पर रेलवे चलाएगा 3 पूजा स्पेशल ट्रेनें, पुरी से पटना तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

September 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group