Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Weathear Alert: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद
Breaking News

Weathear Alert: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद

News DeskBy News DeskSeptember 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जमशेदपुर में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे तक 56.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों को जोड़ने वाले खरकई पुल के पास दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 129.860 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 129 मीटर से ऊपर था। एक अधिकारी ने बताया कि मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर सुबह 10 बजे 120.54 मीटर था, जबकि खतरे का निशान 121.50 मीटर है।

12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी और लगातार हो रही बारिश की आशंका को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक महत्वपूर्ण एहतियाती कदम उठाया है. प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया है.

Jamshedpur: जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान में चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार

बारिश की कमी घटकर तीन प्रतिशत रह गई
राज्यभर में बारिश के कारण झारखंड में बारिश की कमी शुक्रवार को घटकर तीन प्रतिशत रह गई। आईएमडी के अनुसार, बारिश में 19 प्रतिशत तक का विचलन सामान्य माना जाता है। राज्य के आठ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक 47 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 21 प्रतिशत और रांची में 15 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना
रांची स्थित मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से झारखंड के कुछ हिस्सों में गहरे दबाव क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, शनिवार से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। 27 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।”

Jamshedpur: बर्मामाइंस में दिनदहाड़े चाकूबाजी, सुनसुनिया गेट के पास वाहन हटाने के विवाद में किया हमला, युवक की स्थिति गंभीर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लोहरदगा, लातेहार, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जबकि इसी अवधि के लिए 14 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान में चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार

September 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस में दिनदहाड़े चाकूबाजी, सुनसुनिया गेट के पास वाहन हटाने के विवाद में किया हमला, युवक की स्थिति गंभीर

September 26, 2026

Tata group Controversy: टाटा संस के चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को ‘वैध’ बताया, जानें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने क्या कहा

September 26, 2026
Recent Post

Weathear Alert: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद

September 26, 2026

Jamshedpur: जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान में चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार

September 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस में दिनदहाड़े चाकूबाजी, सुनसुनिया गेट के पास वाहन हटाने के विवाद में किया हमला, युवक की स्थिति गंभीर

September 26, 2026

Tata group Controversy: टाटा संस के चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को ‘वैध’ बताया, जानें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने क्या कहा

September 26, 2026

Saraikela: प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत गुम या चोरी हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंपे गए, SP ने लोगों से की ये अपील?

September 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group