Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Police: बिंदल मॉल फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपी गिरफ्तार गि रेलवे ठेकेदारी व जमीन कारोबार से जुड़े हैं सभी
Breaking News

Jamshedpur Police: बिंदल मॉल फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपी गिरफ्तार गि रेलवे ठेकेदारी व जमीन कारोबार से जुड़े हैं सभी

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कांड के मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर मुंडा (42), रमेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा उर्फ टीटू शर्मा उर्फ अमित शर्मा (51), मनोज कुमार सरकार (53) और दीपू कुमार ओझा (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे डोमिनिक सैमसन अपने परिचित रिजवान और दिलशान उर्फ दानिश के साथ उडिपी रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति वहां पहुंचे। इनमें से दो आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और तीनों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपियों ने करीब 12 राउंड गोली चलाई। फायरिंग में डोमिनिक सैमसन, रिजवान, दिलशान उर्फ दानिश और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके से फायर किए गए गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्य जब्त किए। घटनास्थल के सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने मोहन यादव, अजीत मंडल समेत अन्य आरोपियों की पहचान की। घायल डोमिनिक सैमसन के फर्द बयान पर सोनारी थाना कांड संख्या 80/2026 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धारा 109, 111(2)(बी), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई की.

Jharkhand Highcourt: हटाये गये पारा शिक्षकों को हाइकोर्ट से राहत, सेवा रोकने का आदेश रद्द कार्य अवधि का मानदेय भुगतान करने का निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को चार मुख्य साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चारों आरोपी भाग रहे थे, जिन्हें छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें जमशेदपुर लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के भागने में इस्तेमाल सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार (JH05 EA 7928) और कार से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं

जमीन विवाद में फायरिंग की बात सामने आई
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी रेलवे ठेकेदारी और जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। पूर्व में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर हुए आपसी विवाद और रंजिश के कारण फायरिंग की घटना को अंजाम दिए जाने की बात जांच में सामने आई है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और घटना में इस्तेमाल हथियारों की भी तलाश कर रही है

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट किया शेयर, साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
शंकर मुंडा के खिलाफ सिदगोड़ा, डुमरिया और टेल्को समेत विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी और अन्य धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। रमेश कुमार शर्मा उर्फ टीटू शर्मा के खिलाफ खरसावां, गोलमुरी, परसुडीह, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा, बिरसानगर और अन्य थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। मनोज कुमार सरकार के खिलाफ परसुडीह और बर्मामाइंस थाने में रंगदारी समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। दीपू कुमार ओझा के खिलाफ चौका, खरसावां और सिदगोड़ा थाने में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand Highcourt: हटाये गये पारा शिक्षकों को हाइकोर्ट से राहत, सेवा रोकने का आदेश रद्द कार्य अवधि का मानदेय भुगतान करने का निर्देश

September 30, 2026

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट किया शेयर, साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

September 30, 2026

PPF समेत Small Saving Scheme की ब्याज दरों में लगातार 10वीं तिमाही बदलाव नहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा

September 30, 2026
Recent Post

Jharkhand Highcourt: हटाये गये पारा शिक्षकों को हाइकोर्ट से राहत, सेवा रोकने का आदेश रद्द कार्य अवधि का मानदेय भुगतान करने का निर्देश

September 30, 2026

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट किया शेयर, साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

September 30, 2026

Jamshedpur Police: बिंदल मॉल फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपी गिरफ्तार गि रेलवे ठेकेदारी व जमीन कारोबार से जुड़े हैं सभी

September 30, 2026

PPF समेत Small Saving Scheme की ब्याज दरों में लगातार 10वीं तिमाही बदलाव नहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा

September 30, 2026

Election commission…अब SIR के दौरान नहीं मांगा जाएगा वोटर के माता-पिता के विवरण, पिछले सप्ताह घोषित फैसलों की होगी समीक्षा

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group