Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR NEWS ;सरयू राय का अल्टीमेटमः हफ्ते भर में मुर्दा मैदान की सफाई करे मानगो नगर निगम
Headlines

JAMSHEDPUR NEWS ;सरयू राय का अल्टीमेटमः हफ्ते भर में मुर्दा मैदान की सफाई करे मानगो नगर निगम

News DeskBy News DeskOctober 1, 2026Updated:October 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर एक हफ्ते के भीतर मानगो नगर निगम ने मुर्दा मैदान की सफाई नहीं की तो उनके (विधायक के) कार्यकर्ता मैदान साफ कर कूड़ा-कर्कट अन्यत्र डाल देंगे। इसकी जिम्मेदारी मानगो नगर निगम की होगी।
बागानशाही मोहल्ला स्थित मुर्दा मैदान की गंदगी देख कर बिफरे सरयू राय ने कहा कि बीते तीन महीने से नगर निगम के लोग मुर्दा मैदान की सफाई नहीं कर रहे हैं। वहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोगों ने उन्हें फोन कर कहा कि आप मुर्दा मैदान आइए, यहां की समस्या को देखिए और नगर निगम से कह कर साफ-सफाई करवा दीजिए। इतनी गंदगी में सड़ांध में रहेगा कौन?
सरयू राय ने बताया कि उन्होंने मुर्दा मैदान में मुस्लिमों और आदिवासियों और आदिवासी नेता सोनाराम मांझी को बुलाया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सरयू राय को बताया कि जब वे लोग साफ-सफाई करवाने की मांग को लेकर नगर निगम जाते थे तो नगर निगम के लोग उनसे कहते थे कि आदिवासियों ने साफ-सफाई के लिए मना किया है। इसलिए हम लोग नहीं जाएंगे। इस पर सोनाराम मांझी ने कहा कि आदिवासी समुदाय को यह भय था कि साफ-सफाई हो जाएगी तो इस मैदान पर भी अतिक्रमण कर लिया जाएगा। इसका यह अर्थ नहीं था कि वहां लगातार कूड़-कर्कट जमा हो और हम लोग बीमार हो जाएं।
सरयू राय ने मानगो नगर निगम को चेतावनी दी कि हफ्ते भर के भीतर मुर्दा मैदान की सफाई करवा दें अन्यथा स्थानीय लोग और उनके (विधायक) समर्थक खुद हाईवा लगा कर सफाई करवा देंगे और मलबा नगर निगम के सामने या अन्यत्र डाल देंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार

November 27, 2026

Sansad Session: लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला

November 27, 2026

Caste certificate: जिला, अनुमंडल व अंचल अधिकारियों को जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं

November 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार

November 27, 2026

Sansad Session: लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला

November 27, 2026

Caste certificate: जिला, अनुमंडल व अंचल अधिकारियों को जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं

November 27, 2026

‘छठ मनाने वाली महिलाओं’ पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में कॉमेडियन यश महेश्वरी के खिलाफ शिकायत दर्ज़

November 27, 2026

Jamshedpur: मानगो के उलीडीह में बंद घर में दिनदहाड़े चोरों ने हाथ किया साफ, नकदी और सोने के जेवर लेकर हो गये फरार

November 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group