Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर की सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला, उद्योगों को ऊर्जा बचत और कार्बन फुटप्रिंट घटाने की जानकारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर की सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला, उद्योगों को ऊर्जा बचत और कार्बन फुटप्रिंट घटाने की जानकारी

News DeskBy News DeskOctober 7, 2026Updated:October 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल (CST) टेक्नोलॉजी पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को सौर तापीय तकनीक की उपयोगिता, संभावनाओं और औद्योगिक प्रक्रियाओं में इसके व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गयी।

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने स्वागत भाषण के दौरान कहा कि उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के उद्योगों, खासकर फोर्जिंग, हीट ट्रीटमेंट, कास्टिंग, गैल्वनाइजिंग, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी और एमएसएमई इकाइयों के लिए CST टेक्नोलॉजी उपयोगी विकल्प बन सकती है।

उद्योगों में घट सकता है ऊर्जा खर्च

चैंबर के उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष अग्रवाल बकरेवाल ने कहा कि नई ऊर्जा तकनीकों के प्रति उद्योग जगत में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। CST तकनीक के व्यावहारिक इस्तेमाल से उद्योगों में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के साथ कार्बन फुटप्रिंट कम करने में भी मदद मिल सकती है।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रणव नाथ, मुख्य कंसल्टेंट, आईटी पावर ने CST टेक्नोलॉजी की कार्यप्रणाली, औद्योगिक उपयोग, लाभ और व्यवहार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीक का इस्तेमाल स्टीम उत्पादन, हॉट वाटर और अन्य औद्योगिक हीटिंग जरूरतों में किया जा सकता है।

CM हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन, 20 दिनों से अस्पताल में थीं इलाजरत

कार्यशाला में प्रतिभागियों ने तकनीक की लागत, उपयोगिता और अलग-अलग औद्योगिक प्रक्रियाओं में इसके अनुप्रयोग को लेकर विशेषज्ञों से सवाल भी किए।

नई तकनीकों पर लगातार कार्यक्रम करेगा चैंबर

चैंबर महासचिव पुनीत काउंटिया ने कहा कि चैंबर उद्योग और व्यवसाय जगत को नई तकनीकों, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास से जोड़ने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उद्योगों की जरूरत के अनुसार तकनीकी कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यशाला में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सचिव विनोद शर्मा, अंशुल रिंगसिया, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स आकाश मोदी, शुभम सेन, पीयूष गोयल, रविकांत अग्रवाल, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष बंटी खिरवाल समेत चाकुलिया के चावल उद्योग से जुड़े उद्यमी सुभाष लोधा, अविनाश सुरेखा, बासु रूंगटा, आनंद सेक्सरिया, भार्गव लोधा, विवेक लोधा और प्रदीप लोधा मौजूद रहे।

JAMSHEDPUR NEWS: जी टाउन क्लब कर्मचारियों को 16% बोनस, न्यूनतम ₹31,108 और अधिकतम ₹40,503 मिलेंगे

इसके अलावा इन्दरपाल सिंह, पंकज पटेल, संदीप बाफना, अनीस मुरारका सहित बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमी, व्यवसायी, पेशेवर और चैंबर सदस्य कार्यशाला में शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CM हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन, 20 दिनों से अस्पताल में थीं इलाजरत

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जी टाउन क्लब कर्मचारियों को 16% बोनस, न्यूनतम ₹31,108 और अधिकतम ₹40,503 मिलेंगे

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आदित्य साहू के जन्मदिन पर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, जरूरतमंदों में बांटी राशन किट

October 7, 2026
Recent Post

CM हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन, 20 दिनों से अस्पताल में थीं इलाजरत

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जी टाउन क्लब कर्मचारियों को 16% बोनस, न्यूनतम ₹31,108 और अधिकतम ₹40,503 मिलेंगे

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आदित्य साहू के जन्मदिन पर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, जरूरतमंदों में बांटी राशन किट

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आयुष कैंप में 516 मरीजों की जांच, बुजुर्गों को मिली मुफ्त चिकित्सा और दवाएं

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR को लेकर 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा कैंप, DC राजीव रंजन ने तैयारियों का लिया जायजा

October 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group