Jamshedpur. त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-3 स्थित सृष्टि गार्डेन के आसपास पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर, 29 पुड़िया, एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।


