Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 
Jamshedpur

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

News DeskBy News DeskNovember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

 

Jamshedpur : बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती काफी धूमधाम से मनाया गया.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के खगड़िया जिले के परवत्ता विधासभा क्षेत्र के विधायक बाबुलाल शौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी सह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपस्थित थे.

समारोह की शुरूआत बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिन्हा की मूर्ति एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़‌ाकर तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया.

इस अवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल संध द्वारा समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले को डॉ. श्री कृष्ण सिन्हा सम्मान के रूप में मोमेटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया.

इस क्रम में जमशेदपुर के शिक्षाविद हरिवल्लभ सिंह आरसी, शिक्षाविद डी. के मिश्रा, एस. एस. मिश्रा, अनिल शर्मा, के. पी. सिंह, देवेन्द्र ठाकुर, समाजसेवी पारस नाथ मिश्रा, प्रवीण सेठी, पुनीत जीवन संस्था के मंजू देवी उमेश कुमार, अनुग्रह नारायण सेवा संस्थान के महासचिव सी. एस. पी. सिंह को सम्मानित किया गया.

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खगड़िया जिला के परवत्ता विधानसभा के विधायक बाबूलाल शौर्य ने बिहार केसरी श्री कृष्ण बाबू के आदर्श एवं कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी डॉ.श्री कृष्ण सिन्हा  की जयन्ती मनाया जाना इस बात का द्योतक है कि उनका व्यक्तित्व कितना धनी था, उन्होंने श्री कृष्ण सिन्हा को देश का सर्वोच्च सम्मान,भारत रत्न दिलाने हेतु बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का आह्वान किया.

समारोह का सफल संचालन भास्कर एवं धन्यवाद ज्ञापन कुमार मनीष ने किया.

कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय महासचिव जय कुमार, कोषाध्यक्ष श्री निवास,दीपु सिंह, मुकेश राय,अशोक तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृष्ण मेमोरियल संघ बागबेड़ा के अध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, राजेंद्र कुंवर, सुरेश कुंवर, अनिल कुंवर, लखेंद्र कुमार, बीरेन्द्र तिवारी , बीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, शशि कुमार, प्रमोद राय, मधु पांडे, सुशील कुंवर,चन्दन कुमार, राकेश सिंह, सुमन्त कुमार, हरीश नारायण राय, विनोद पांडेय, सुबोध कुमार सहित सैकडों सदस्य लगे हुए थे.

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

November 2, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

November 2, 2026

Tata Motors के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बंपर तेजी, अक्टूबर में 27 प्रतिशत बढ़कर 47,652 पर

November 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

November 2, 2026

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

November 2, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

November 2, 2026

Tata Motors के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बंपर तेजी, अक्टूबर में 27 प्रतिशत बढ़कर 47,652 पर

November 2, 2026

Cyclone Coming…3 नवंबर को आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group