Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Steel के सभी विभागों को सेफ्टी SOP का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, 29 नवंबर को ‘रन फॉर ग्रीन’ का होगा आयोजन
Headlines

Tata Steel के सभी विभागों को सेफ्टी SOP का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, 29 नवंबर को ‘रन फॉर ग्रीन’ का होगा आयोजन

News DeskBy News DeskNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpu. टाटा स्टील के मासिक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम ‘एमडी ऑनलाइन’ के दौरान टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टी.वी. नरेंद्रन ने जमशेदपुर, कलिंगनगर, मेरामंडली और माइंस-कोलियरी सहित सभी संयंत्रों के सुरक्षा मानकों और उत्पादन की गहन समीक्षा की। पिछले माह हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण जानलेवा दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी विभागों को सेफ्टी एसओपी (SOP) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

साथ ही, ब्लास्ट फर्नेस शटडाउन के कारण क्रूड स्टील उत्पादन में आए 120 किलो टन के घाटे की भरपाई नवंबर माह में करने का लक्ष्य तय किया। संवाद के दौरान कलिंगनगर से प्रमोद सिंह ने काली पूजा के दौरान सड़क बंद होने और गड्ढों के कारण कर्मचारियों को होने वाली आवाजाही की समस्या उठाई। इस पर वीपी सुंदरा रामम ने बताया कि गड्ढों में स्लैग भरकर प्राथमिक मरम्मत की गई है और स्थाई समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन व सरकार से बात की जा रही है।

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

29 नवंबर को ‘रन फॉर ग्रीन‘
29 नवंबर को ‘रन फॉर ग्रीन’ का आयोजन होगा
इस वर्ष का आयोजन न केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक होगा, बल्कि इसमें भाग लेने वाले धावकों के लिए कई नई और बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
टाटा स्टील के मासिक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम ‘एमडी ऑनलाइन’ के दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदरा रामम ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारी और मैराथन धावक श्रीनिवासन ने रूट पर टॉयलेट की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि देशभर से आने वाले धावकों को टॉयलेट की सुविधा न होने से काफी असुविधा होती है, जिससे शहर की छवि पर भी प्रभाव पड़ता है।

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

इस सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए वीपी सुंदरा रामम ने आश्वस्त किया कि इस बार मैराथन रूट पर पुरुष और महिला धावकों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मैराथन को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल की गई है। रूट पर प्लास्टिक की बोतलों की जगह बायो-डिग्रेडेबल पानी के ग्लास या बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और सफाई में लगने वाले समय की बचत हो सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

November 3, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विधानसभा में उठे जनहित के सवालों पर गंभीरता से करें कार्रवाई, सभापति सुरेश पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

November 3, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विधानसभा में उठे जनहित के सवालों पर गंभीरता से करें कार्रवाई, सभापति सुरेश पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाएगी झारखंड सरकार, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026

JHARKHAND NEWS: दिवाली-छठ पर रेलवे की सौगात, रांची-गोरखपुर और शालीमार-थावे के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group