Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :जेसीएपीसीपीएल के संयोजन में 834वां नेत्र शिविर,दिवाली पर नेत्र रोगियों को मिलेगी रोशनी की सौगात
Breaking News

Jamshedpur News :जेसीएपीसीपीएल के संयोजन में 834वां नेत्र शिविर,दिवाली पर नेत्र रोगियों को मिलेगी रोशनी की सौगात

News DeskBy News DeskNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,। रोशनी के त्योहार दिवाली पर जरूरतमंद नेत्र रोगियों के जीवन में खुशियों का नया उजाला लाने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा 834वां नेत्र शिविर 7 से 9 नवम्बर तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। यह शिविर टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के संयोजन में तथा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित हो रहा है।
शिविर के प्रथम दिन 7 नवम्बर को नेत्र रोगियों की आंखों की जांच एवं ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया जायेगा। वहीं, दिवाली के दिन 8 नवम्बर को चयनित नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा। ऑपरेशन एवं चिकित्सा का कार्य अनुभवी चिकित्सकों की टीम डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह एवं डॉ. विवेक केडिया के नेतृत्व में उनके सहयोगी चिकित्साकर्मियों द्वारा संपन्न किया जायेगा।
शिविर के अंतिम दिन 9 नवम्बर को ऑपरेशन कराये गये मरीजों की आंखों की पट्टी खोली जायेगी। इसके साथ ही उन्हें पुनः रोशनी की दुनिया में स्वागत करते हुए चश्मा एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान की जायेंगी। मरीजों को ऑपरेशन के बाद आंखों की देखभाल एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी देकर उनके घर विदा किया जायेगा।
उक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने देते हुए कहा कि दिवाली का वास्तविक आनंद तभी सार्थक होगा, जब हम अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियों और रोशनी का संचार कर सकें। उन्होंने रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों से आग्रह किया कि वे जरूरतमंद नेत्र रोगियों को इस शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि रोशनी के इस त्योहार पर किसी के जीवन से अंधकार दूर कर उसे नई दृष्टि का उपहार दिया जा सके।

स्व. केदारमल जी पलसानिया की पुण्य स्मृति में
8 नवम्बर दिवाली पर रक्तदान से रोशन होंगी जिंदगी
जमशेदपुर, 3 नवम्बर। ज्योत से ज्योत जलाते चलो और रक्तदान कर जीवन बचाते चलो। दिवाली के प्रकाश पर्व पर मानवता की सेवा और जीवन बचाने के इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जाने-माने समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. केदारमल जी पलसानिया की पुण्य स्मृति में 8 नवम्बर को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस प्रकार अमावस्या की घनी अंधेरी रात में एक छोटा-सा दीपक भी अपने प्रकाश से अंधकार को दूर कर देता है, उसी प्रकार किसी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदाता का रक्तदान उसके जीवन की निराशा और संकट के अंधकार को दूर कर जीवन में आशा की नई रोशनी लेकर आता है।
उन्होंने कहा कि दिवाली केवल घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों से सजाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और मानवता के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी अवसर है। रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में सहभागी बन सकते हैं। एक रक्तदाता का स्वैच्छिक रक्तदान किसी परिवार के बुझते हुए चिराग को फिर से रोशन कर सकता है।
विजय कुमार सिंह ने शहर के सभी रक्तदाताओं, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दिवाली के इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और स्व. केदारमल जी पलसानिया की पुण्य स्मृति को मानव सेवा के इस महान कार्य के माध्यम से सार्थक श्रद्धांजलि अर्पित करें।

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात, 500-स्लाइस इक्विवेलेंट CT स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम शुरू

November 4, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात, 500-स्लाइस इक्विवेलेंट CT स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम शुरू

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज, संजय सेठ, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

November 4, 2026

Jamshedpur: छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को धर दबोचा

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group