Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सरकारी स्कूलों में 70% उपस्थिति पर डीसी चिंतित, पांच-पांच विद्यालयों की औचक जांच करेंगे DEO-DSE
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सरकारी स्कूलों में 70% उपस्थिति पर डीसी चिंतित, पांच-पांच विद्यालयों की औचक जांच करेंगे DEO-DSE

News DeskBy News DeskNovember 13, 2026Updated:November 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश, 4,025 विद्यार्थियों के बैंक खाते खोलने के लिए छठ के बाद चलेगा विशेष अभियान; सुंदरनगर आवासीय विद्यालय के खराब CCTV कैमरे तत्काल दुरुस्त होंगे

जमशेदपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग 70 प्रतिशत है। इस पर चिंता जताते हुए उन्होंने नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

बैठक में सरकारी, आवासीय और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधार सत्यापन, बैंक खाते, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, शिक्षकों के प्रशिक्षण और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई।

DEO-DSE करेंगे पांच-पांच स्कूलों की औचक जांच

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) को पांच-पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर अनुपस्थिति का कारण जानने और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

Jamahedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

आवासीय विद्यालयों का हर महीने दो बार निरीक्षण

आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए उपायुक्त ने DEO, DSE और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को प्रत्येक माह कम से कम दो बार निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में विद्यार्थियों के रहने, भोजन, पढ़ाई, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की जाएगी।

सुंदरनगर स्थित आवासीय विद्यालय के खराब CCTV कैमरों की तत्काल मरम्मत कराने तथा जिले के अन्य आवासीय विद्यालयों में भी कैमरों की कार्यशीलता जांचने को कहा गया।

4,025 विद्यार्थियों के बैंक खाते लंबित, छठ के बाद चलेगा अभियान

UDISE+ पोर्टल पर आधार सत्यापन की समीक्षा में बताया गया कि जिले के लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार सत्यापन पूरा हो चुका है। पिछली बैठक के बाद 1,508 विद्यार्थियों का सत्यापन किया गया है। उपायुक्त ने शेष विद्यार्थियों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।

वहीं, विद्यार्थियों के बैंक खाते खोलने के मामले में 4,025 खाते लंबित पाए गए। उपायुक्त ने छठ पर्व के बाद प्रखंड स्तर पर बैंकों की टीम भेजकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग और बैंक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित खाते जल्द खुलवाने तथा प्रखंडवार निगरानी करने को कहा।

Saraikela: सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, छोटे भाई की पत्नी की हत्या के बाद शव भूनकर खाने का प्रयास

बोर्ड परीक्षा के लिए कमजोर विद्यार्थियों की होंगी विशेष कक्षाएं

बैठक में शिक्षकों के CPD (Continuous Professional Development) प्रशिक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने प्रशिक्षण शुरू होने पर जिले के सभी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूरा कराने, विषयवार प्रदर्शन का आकलन करने और कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं चलाने पर जोर दिया। नियमित अभ्यास और विषयवार तैयारी के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamahedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026

Saraikela: सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, छोटे भाई की पत्नी की हत्या के बाद शव भूनकर खाने का प्रयास

November 13, 2026

Jamahedpur: मानगो के चेपापुल के पास सड़क हादसा, 407 की टक्कर से स्कूटी सवार घायल 

November 13, 2026
Recent Post

Jamahedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026

Saraikela: सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, छोटे भाई की पत्नी की हत्या के बाद शव भूनकर खाने का प्रयास

November 13, 2026

Jamahedpur: मानगो के चेपापुल के पास सड़क हादसा, 407 की टक्कर से स्कूटी सवार घायल 

November 13, 2026

Jamshedpur: आजादनगर थाना का SSP ने किया औचक निरीक्षण, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 13, 2026

Jharkhand: विधायक आवास में नाबालिग से दरिंदगी, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group