Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा स्थित दास नर्सरी में टाटा स्टील की ओर से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मौके पर जेसीबी की मदद से दीवार को ध्वस्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित जमीन विशेष बच्चों (Special Children) की शिक्षा के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन आरोप है कि इस जमीन का इस्तेमाल नर्सरी खोलकर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

इसके अलावा, टाटा स्टील की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले रियायती दर के पानी और बिजली का भी व्यावसायिक उपयोग किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से करीब एक महीने पहले संबंधित पक्ष को नोटिस दिया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद टाटा स्टील की ओर से यह कार्रवाई की गई।


