Chaibasa.आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 69 वर्ष बताई जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर थाना कांड संख्या 07/2019, दिनांक 12 जुलाई 2019 के तहत शैलेन्द्र कुमार मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था।

यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(ई) तथा संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया था।
शैलेन्द्र कुमार मंडल उस समय जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत थे।

एसीबी के अनुसार, मामले की जांच में आरोपों को सत्य पाए जाने के बाद 18 नवंबर 2026 को 69 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज चाईबासा के न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

