Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल
Breaking News

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

News DeskBy News DeskNovember 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर के संडे मार्केट में भाजपा बिरसानगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी की अध्यक्षता में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, रीति-नीति और जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर छात्र नेता रवि सिंह चंदेल और तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवागंतुक सदस्यों का पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रसेवा और सुशासन का संकल्प है भाजपा: अमर कुमार बाउरी

 इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल होने के साथ राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ काम करने वाला विशाल परिवार है।

  • युवाओं का बढ़ता विश्वास: युवाओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति युवाओं का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

    Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

  • आह्वान: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित एवं तैयार कर रहा है, और उन्होंने नवागंतुक युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

युवाओं की ऊर्जा से मजबूत होगा संगठन: पूर्णिमा साहू व संजीव सिन्हा 

  • विधायक पूर्णिमा साहू: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बिरसानगर में सैकड़ों युवाओं का भाजपा परिवार से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक है। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच समाज एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाता है।

    Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

  • महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा: भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और विचारधारा के प्रति निष्ठा से निरंतर मजबूत हो रहा है। सैकड़ों युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

 इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, जिला पदाधिकारी संजीव कुमार, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, नीलु मछुआ, गणेश सोलंकी, शैलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, युवराज सिंह, नीरज शर्मा, सीमा दास, धीरज चौधरी, गौतम दुबे, सनोज प्रसाद, सुंदर सरदार, अरुण दुबे, विद्यानंद प्रसाद, राजू यादव, सन्नी सिंह मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group