Ranchi. झारखंड के दुमका जिले में 22-वर्षीय एक महिला की पिटाई करने, कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने और घटना का वीडियो बनाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को जरमुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई जब महिला धान के खेत से अपने घर लौट रही थी।

जरमुंडी थाने के प्रभारी दयानंद साह ने बताया, “हमने शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए। आरोप है कि इन मोबाइल फोन से महिला की तस्वीरें खींची गईं और वीडियो बनाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।” उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच जारी है।


