Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Cyclone ‘अकवान’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, छाया घना कोहरा, रांची हवाई अड्डे से 20 उड़ानें रद्द
Headlines

Cyclone ‘अकवान’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, छाया घना कोहरा, रांची हवाई अड्डे से 20 उड़ानें रद्द

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कम से कम 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चक्रवात के प्रभाव से झारखंड में शुक्रवार से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। विमान के सुरक्षित उतरने और उड़ान भरने के लिए 1,200 से 1,500 मीटर तक की दृश्यता आवश्यक होती है। हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने कहा, ‘रांची हवाई अड्डे पर अपराह्न एक बजे तक दृश्यता करीब 1,000 मीटर थी।’’ हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण कुल 20 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह उड़ानें भी शामिल हैं। इसके अलावा, खराब मौसम के कारण चार उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार से बादल छंटने के साथ राज्य में मौसम में सुधार होने का अनुमान है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बाबूराज पीपी ने बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि रविवार से मौसम में सुधार होगा, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 23 नवंबर से आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।’’ शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर में सबसे अधिक 34.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में 32.6 मिलीमीटर, सिमडेगा में 28.2 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 22.2 मिलीमीटर और रांची में 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक, दुकान तोड़कर खा गया राशन, ग्रामीणों में दहशत

बुलेटिन में बताया गया कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। शनिवार को रांची में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं, जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री और डाल्टनगंज में 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Jharkhand: 18 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण युवक की गोली मारकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक, दुकान तोड़कर खा गया राशन, ग्रामीणों में दहशत

November 22, 2026

Jharkhand: 18 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण युवक की गोली मारकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: विधानसभा के आगामी विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23 को बुलाई सत्ताधारी विधायकों की वर्चुअल मीटिंग

November 22, 2026
Recent Post

Cyclone ‘अकवान’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, छाया घना कोहरा, रांची हवाई अड्डे से 20 उड़ानें रद्द

November 22, 2026

Saraikela: चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक, दुकान तोड़कर खा गया राशन, ग्रामीणों में दहशत

November 22, 2026

Jharkhand: 18 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण युवक की गोली मारकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: विधानसभा के आगामी विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23 को बुलाई सत्ताधारी विधायकों की वर्चुअल मीटिंग

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! खेत से घर लौट रही महिला की पिटाई की, फिर कपड़े उतरवाकर बनाये वीडिये, छह लोग गिरफ्तार

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group